{"_id":"6a8ea60c3633d1ee410b91a8","slug":"video-vyapar-suraksha-manch-staged-a-protest-in-narnaul-against-the-attack-on-a-trader-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में व्यापारी पर हमले के विरोध में व्यापार सुरक्षा मंच ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में व्यापारी पर हमले के विरोध में व्यापार सुरक्षा मंच ने किया प्रदर्शन
पुल बाजार के व्यापारी शशि भारत पर सोमवार रात हुए हमले के विरोध में बुधवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के पदाधिकारियों ने लघु सचिवालय में नारेबाजी की। इसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने किया।
व्यापारियों ने बताया कि शशि भारत सोमवार रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर पुरानी मंडी स्थित घर जा रहे थे। महता चौक के अंदर रेलवे अंडरपास में पहले से दो मोटरसाइकिलों पर चार युवक मुंह ढककर लाठी-डंडों के साथ बैठे थे। किशोरी लाल स्कूल के पास आरोपियों ने उनकी मोटरसाइकिल के आगे अपनी बाइक अड़ा दी और लाठी-डंडों से उनकी टांगों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर लोग एकत्र हुए तो आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया।
बुधवार को व्यापारियों ने लघु सचिवालय में नारेबाजी कर नुक्कड़ सभा की। एसपी ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराधी कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
गोपाल शरण गर्ग ने शहर के सभी अंडरपास पर रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और महता चौक पर स्थायी पीसीआर तैनात करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में सुरेंद्र चौधरी, संजय गर्ग, सपना गुप्ता, बिशन सैनी, अमित गोयल समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।