{"_id":"6ac2300985930e00f3018660","slug":"video-the-jat-sabha-launched-a-social-reform-campaign-in-pavera-napla-and-nizampur-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"पवेरा, नापला और निजामपुर में जाट सभा ने चलाया समाज सुधार अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पवेरा, नापला और निजामपुर में जाट सभा ने चलाया समाज सुधार अभियान
नारनौल। जाट सभा नांगल चौधरी समाज सुधार कमेटी की ओर से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ गांव-गांव जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को कमेटी के सदस्यों ने पवेरा, नापला और निजामपुर गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया।
अभियान के दौरान मृत्यु भोज बंद करने, मृत्यु के समय शोकाकुल परिवार द्वारा रिश्तेदारों को रुपये-पैसे देकर मान-सम्मान करने की परंपरा को समाप्त करने तथा विवाह जैसे शुभ अवसरों पर बेटियों की ओर से बर्तन लाने की परंपरा को बंद करने को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।
कमेटी के सदस्यों ने कहा कि सामाजिक आयोजनों को अनावश्यक खर्च और दिखावे से मुक्त कर सादगी को बढ़ावा देना समय की जरूरत है। ऐसे प्रयासों से समाज में आर्थिक बोझ कम करने के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने में भी मदद मिलेगी। इस दौरान कुलदीप जेलदार, सतपाल दहिया, जसवंत सिंह, हजारीलाल, चैनसुख सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।