{"_id":"6af9ad0c0c18a6115c043c31","slug":"video-the-atmosphere-at-the-jetubaba-temple-reservoir-became-filled-with-devotion-marked-by-chhath-songs-and-earthen-lamps-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"जेटूबाबा मंदिर के जलाशय पर छठ गीतों और दीपों से भक्तिमय हुआ माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेटूबाबा मंदिर के जलाशय पर छठ गीतों और दीपों से भक्तिमय हुआ माहौल
नारनौल।
लोकआस्था, श्रद्धा और सूर्य उपासना का महापर्व छठ रविवार को शहर के नसीबपुर गांव स्थित जेटूबाबा मंदिर के जलाशय में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूर्वांचलवासी परिवारों ने पूरे विधि-विधान से छठ पूजा की और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
छठ पर्व को लेकर मंदिर परिसर और जलाशय के घाटों को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और सजावटी लड़ियों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। शाम होते ही श्रद्धालु परिवार सहित पूजा सामग्री, फल, ठेकुआ और पारंपरिक प्रसाद से सजे बांस के सूप लेकर घाट पर पहुंचने लगे। व्रतियों ने जलाशय में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान 'कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए' जैसे पारंपरिक छठ गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
परिवार सहित पर्व मनाने पहुंचे अवधेश ठाकुर ने बताया कि छठ पूजा में नदी और तालाब में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है। इस दौरान कुल देवता की पूजा-अर्चना कर फल और प्रसाद का भोग लगाया गया। व्रत के दौरान श्रद्धालु एक समय फलाहार करते हैं। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोला जाएगा। इस दौरान दो दिन तक निर्जला व्रत रखा जाता है।
आचार्य क्रांति निर्मल ने बताया कि हिंदू धर्म में छठ पर्व का विशेष धार्मिक महत्व है। यह सूर्य देवता को समर्पित चार दिवसीय पर्व है, जो मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। मान्यता है कि छठ पूजा में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। यह पर्व संतान की दीर्घायु और परिवार के अच्छे स्वास्थ्य की कामना का प्रतीक भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।