{"_id":"6abbba497d45371584004c0f","slug":"video-teachers-appointed-in-narnaul-prior-to-2010-opposed-the-mandatory-tet-requirement-and-submitted-a-memorandum-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्यता का किया विरोध, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्यता का किया विरोध, सौंपा ज्ञापन
नारनौल। हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन ने 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) अनिवार्य किए जाने का विरोध किया है। एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को सीटीएम के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।
जिला महासचिव डॉ. जसवंत यादव ने बताया कि शिक्षा विभाग ने 14 सितंबर के आदेश में न्यायालय का हवाला देते हुए 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को दो वर्ष के भीतर टीईटी पास करने को अनिवार्य किया है। इस आदेश के अनुसार निर्धारित अवधि में टीईटी पास नहीं करने वाले शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जा सकती है। पांच वर्ष से कम सेवा वाले शिक्षकों को इससे छूट दी गई है। पदोन्नति के लिए भी टीईटी पास करना जरूरी किया गया है।
जिला प्रधान कृष्ण कुमार नंगली ने कहा अनुभवी शिक्षकों की योग्यता का आकलन 2 घंटे के एचटेट से करना निराधार और अव्यावहारिक है। उन्होंने इसे शिक्षकों के अनुभव और गरिमा पर बड़ा प्रहार बताया। ज्ञापन देने से पहले पंचायत भवन में हुई बैठक में शिक्षकों ने निर्णय लिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने यह फैसला वापस नहीं लिया तो प्रदेश के सभी शिक्षक आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। कार्यक्रम में डीएसटी एसोसिएशन के राज्य सचिव महेश यादव, राज्य उपप्रधान सुबे सिंह यादव, डीएसटी एसोसिएशन के राज्य सचिव महेश यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
ज्ञापन देने वालों में जिला वरिष्ठ प्रधान सुरेश यादव, सचिव अभय सिंह, कनीना खंड प्रधान रामकिशन यादव, अटेली खंड प्रधान मनोज कुमार, नारनौल खंड प्रधान महेंद्र यादव, जिला सचिव सुरेंद्र जोनावासिया व अभय यादव, संगठन सचिव बंसीलाल, जिला संरक्षक सोमदत्त, महिपाल कालोरिया, जिला प्रेस सचिव वेद प्रकाश, पूर्व खंड प्रधान यादव अगेंद्र यादव, सुरेश यादव समेत सैकड़ों प्राइमरी शिक्षक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।