{"_id":"6a980f36c0ecf4f1b906d198","slug":"video-roadside-parked-vehicles-narrow-the-passage-in-narnaul-35-foot-wide-road-reduced-to-20-feet-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में सड़क किनारे खड़े वाहनों से रास्ता संकरा, 35 फीट की सड़क 20 फीट में सिमटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में सड़क किनारे खड़े वाहनों से रास्ता संकरा, 35 फीट की सड़क 20 फीट में सिमटी
नारनौल। शहर के सबसे व्यस्ततम महावीर चौक पर सड़क किनारे खड़े वाहन जाम का सबसे बड़ा कारण बन गए हैं। करीब 35 फीट चौड़ी सड़क वाहनों के बेतरतीब खड़े होने से महज 18 से 20 फीट की रह जाती है। इसका खामियाजा रोजाना आवागमन करने वाले लोगों के साथ-साथ दुकानदारों को भी भुगतना पड़ रहा है।
महावीर चौक के आसपास कोई स्थायी पार्किंग नहीं है, जबकि जिले के गांवों के अलावा समीपवर्ती राजस्थान से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी और अन्य कामों के लिए इसी मार्ग से आते-जाते हैं। हरियाली तीज से दिवाली तक त्योहारी सीजन में यहां आवागमन दोगुना हो जाता है। पार्किंग न होने से लोग मजबूरी में सड़क किनारे ही वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे जाम की स्थिति बन जाती है। इसी को देखते हुए स्थानीय दुकानदारों ने त्योहारी सीजन में अस्थायी पार्किंग की मांग उठाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।