{"_id":"6a6771089820eb90bc02b321","slug":"video-recommendation-for-chargesheet-and-suspension-of-panchayati-raj-sdo-over-the-dilapidated-state-of-an-anganwadi-center-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: आंगनबाड़ी केंद्र की बदहाली पर पंचायती राज के एसडीओ चार्जशीट, निलंबन की सिफारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: आंगनबाड़ी केंद्र की बदहाली पर पंचायती राज के एसडीओ चार्जशीट, निलंबन की सिफारिश
नारनौल। जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की मासिक बैठक में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने बड़ा निर्देश दिया। उन्होंने खुडाना गांव के आंगनबाड़ी केंद्र की जर्जर हालत पर पंचायती राज विभाग के एसडीओ कुलदीप को चार्जशीट करने को कहा। मंत्री ने उपायुक्त अनुपमा अंजली को यह भी निर्देशित किया कि यदि संबंधित कार्य 15 दिनों के अंदर पूरा नहीं होता है, तो एसडीओ के निलंबन की सिफारिश की जाए।
बैठक में हुडा सेक्टर में आवारा पशुओं, पार्कों की बदहाली और ग्रीन बेल्ट सहित अनेक मुद्दे उठाए गए। मंत्री ने इन समस्याओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि आगामी परिवेदना बैठक से पहले समाधान न होने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद अधिकारी ने बताया कि सेक्टर-1 की ग्रीन बेल्ट के कार्यों के लिए 81 लाख रुपये का अनुमान है। सामुदायिक भवन के रखरखाव के लिए 45 लाख रुपये तथा पार्कों की चहारदीवारी के लिए 50 लाख रुपये का अनुमान तैयार किया गया है। इसे आगामी पूर्ण परिषद बैठक में स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।
आवारा पशुओं की समस्या के संबंध में नगर परिषद ने पूर्व में निविदाएं आमंत्रित की थीं। हालांकि, किसी भी संस्था ने कार्य नहीं लिया। इसके बाद 16 जून 2026 को पुनः निविदाएं आमंत्रित की गईं। इनकी प्रक्रिया अभी जारी है। निविदा स्वीकृत होने के बाद आवारा पशुओं को पकड़ने का कार्य शुरू किया जाएगा। राजस्व मंत्री ने मालड़ा सराय में सड़क के नालों की सफाई की जांच कर समाधान के निर्देश दिए। नारनौल की पुरानी मंडी और पार्क के पास अतिक्रमण हटाने को भी कहा गया।
आश्रम पीपला बणी में सीवरेज के पानी की जांच के लिए उपायुक्त नगर निगम की अध्यक्षता में एक समिति बनाने का निर्देश दिया गया। लुजोता गांव के स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को सभी स्कूलों का निरीक्षण कर कब्जे हटवाने को कहा। नूनी अव्वल बस्ती की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए उपायुक्त अनुपमा अंजली को एक समिति बनाने के निर्देश दिए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।