{"_id":"6a9a5874ec053f384d0fa207","slug":"video-panic-in-nangal-chaudharys-gandhi-bazaar-after-a-baby-monkey-gets-trapped-thoroughfare-blocked-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"नांगल चौधरी के गांधी बाजार में बंदर के बच्चे के फंसने से दहशत, रास्ता बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नांगल चौधरी के गांधी बाजार में बंदर के बच्चे के फंसने से दहशत, रास्ता बाधित
शुक्रवार सुबह गांधी बाजार में बिजली के तारों में एक बंदर का बच्चा फंस गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई और रास्ता बाधित हो गया। बच्चे को फंसा देख बंदरों का झुंड परेशान होकर लोगों पर झपटने लगा, जिससे दहशत फैल गई। राहगीरों को दूसरे रास्तों से निकलना पड़ा। काफी देर बाद बच्चा तारों से निकल गया और झुंड उसे लेकर चला गया। स्थानीय निवासी भवानी शंकर जोशी ने बताया कि शहर में बंदरों की समस्या बढ़ रही है। बंदर लोगों पर हमला कर घायल करते हैं, जिससे बड़े हादसे का खतरा है। नगर पालिका को शिकायतें मिली हैं, पर समाधान नहीं हुआ। शहरवासियों ने प्रशासन से आबादी और बाजार क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर बंदरों को सुरक्षित हटाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।