{"_id":"6a9aaa2b835f493639031343","slug":"video-over-15000-illegal-drinking-water-and-sewer-connections-in-narnaul-no-fee-for-regularizing-them-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में पेयजल-सीवर के 15 हजार से अधिक अवैध कनेक्शन, वैध कराने पर नहीं लगेगा कोई शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में पेयजल-सीवर के 15 हजार से अधिक अवैध कनेक्शन, वैध कराने पर नहीं लगेगा कोई शुल्क
नारनौल। शहर में 15 हजार से अधिक पेयजल एवं सीवरेज कनेक्शन अवैध अथवा अनधिकृत हैं, जिन्हें वैध एवं नियमित करवाने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कार्यकारी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि विभाग ने आगामी छह माह के दौरान प्रत्येक माह 3 हजार अवैध कनेक्शनों को वैध करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए शहर में विभागीय टीमों का गठन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जो उपभोक्ता अपने अवैध कनेक्शन को निर्धारित अवधि में वैध नहीं करवाएंगे, उनके कनेक्शन काटने के लिए भी विभाग की ओर से अलग टीमों का गठन किया गया है। वैध कनेक्शन करने वाली टीमों के साथ-साथ कनेक्शन काटने वाली टीमें भी घर-घर जाकर निरीक्षण करेंगी।
अधीक्षक अभियंता ने बताया कि जिले के पांचों शहरों में पेयजल एवं सीवरेज कनेक्शनों को वैध एवं नियमित करवाने का अभियान जारी है। अभियान की अवधि समाप्त होने के बाद अवैध एवं अनधिकृत कनेक्शनधारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत नागरिक केवल जल कनेक्शन, केवल सीवरेज कनेक्शन अथवा जल एवं सीवरेज दोनों कनेक्शन स्वीकृत करवा सकते हैं। जल एवं सीवरेज कनेक्शनों की बिलिंग विभाग द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार की जाएगी। कनेक्शन स्वीकृति के लिए आवेदन फार्म विभागीय टीमों तथा संबंधित कार्यालयों में उपलब्ध करवाए गए हैं।
कार्यकारी अभियंता ने बताया कि कनेक्शन वैध करवाने के लिए आवेदन करते समय नागरिकों को फोटो पहचान पत्र, परिवार पहचान पत्र, संपत्ति/मालिकाना हक का प्रमाण तथा निर्धारित आवेदन पत्र उपलब्ध करवाना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।