{"_id":"699712061c7c37acbc09fe36","slug":"video-organising-youth-parliament-competition-2026-02-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: राज्य स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में सीहोर विद्यालय की प्रभावशाली प्रस्तुति, यूजीसी भेदभाव निवारण अधिनियम पर हुई जोरदार बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: राज्य स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में सीहोर विद्यालय की प्रभावशाली प्रस्तुति, यूजीसी भेदभाव निवारण अधिनियम पर हुई जोरदार बहस
शहीद सतपाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सीहोर में वीरवार को राज्य स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न मंडलों की टीमों ने भाग लेकर लोकतांत्रिक परंपराओं और संसदीय कार्यप्रणाली का सजीव प्रदर्शन किया।
युवा संसद प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतंत्र की कार्यप्रणाली, संसदीय परंपराओं, वाद-विवाद की संस्कृति और राष्ट्रीय मुद्दों के प्रति जागरूकता विकसित करना है। इस मंच के माध्यम से छात्र सत्ता पक्ष और विपक्ष की भूमिका निभाते हुए प्रश्नकाल, शून्यकाल, विधेयक प्रस्तुति और चर्चा जैसी प्रक्रियाओं का अभ्यास करते हैं, जिससे उनमें नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच और अभिव्यक्ति कौशल का विकास होता है।
विद्यालय प्राचार्य हरीश कुमार प्रधान ने बताया कि सीहोर विद्यालय की टीम ने मंडल स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर पर प्रवेश किया था।प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने गुरुग्राम मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रभावशाली प्रस्तुति दी।
टीम निर्देशक के रूप में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर के राजनीति विज्ञान प्रवक्ता डॉ. संजय शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि सह-निर्देशन प्रवक्ता नरोत्तम सोनी ने किया। वहीं डाइट महेंद्रगढ़ के वरिष्ठ प्रवक्ता नरेश गोयल, डॉ. राकेश यादव, डॉ. अरुण कुमार एवं डॉ. सुरेंद्र कुमार का मार्गदर्शन टीम को प्राप्त हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।