{"_id":"6a68af97fc80d2cb2701820b","slug":"video-narnaul-volleyball-teams-reached-the-finals-in-the-under-17-and-under-19-categories-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल वॉलीबॉल टीमें अंडर-17, अंडर-19 वर्ग में फाइनल में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल वॉलीबॉल टीमें अंडर-17, अंडर-19 वर्ग में फाइनल में पहुंची
नारनौल। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के तहत नारनौल की वॉलीबॉल टीमें अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के फाइनल में पहुंच गई हैं। यह प्रतियोगिता वॉलीबॉल, योगासन और तीरंदाजी खेलों के लिए विभिन्न स्थानों पर आयोजित की गई। शेष मुकाबले 29 जुलाई को खेले जाएंगे।
वॉलीबॉल में अंडर-14 वर्ग के फाइनल में महेंद्रगढ़ और अटेली की टीमें पहुंची हैं। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के लिए वॉलीबॉल और तीरंदाजी के मुकाबले हुए। योगासन में महिला वर्ग की खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। योगासन की कलात्मक युगल श्रेणी में अंडर-14 में कोमल और अमनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 में कोमल और करीना, जबकि अंडर-19 में चंचल और रिद्धी की जोड़ी भी अव्वल रही। तालबद्ध युगल श्रेणी में अंडर-14 में पायल और भावन ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-17 में भावना और उर्वशी, वहीं अंडर-19 में नव्या और लक्की की जोड़ी ने भी जीत दर्ज की।
खिलाड़ियों का प्रदर्शन और उत्साह
एईओ विक्रम सिंह यादव ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए सभी स्कूलों में अच्छी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों में उत्साह बना हुआ है। खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। यादव ने उम्मीद जताई कि वे राज्य स्तर पर भी जिले का नाम रोशन करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।