{"_id":"6a9ee15236dca6a0ea0b110a","slug":"video-narnaul-viksit-bharat-young-leaders-dialogue-quiz-live-on-the-my-bharat-portal-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज माय भारत पोर्टल पर लाइव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज माय भारत पोर्टल पर लाइव
नारनौल। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज अब माय भारत पोर्टल पर शुरू हो गई है। इसका उद्देश्य वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करना है। जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।
यादव ने जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के पात्र युवाओं से इसमें भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह क्विज युवाओं को अपनी सोच, नवाचार और नेतृत्व क्षमता राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर है। प्रतियोगिता पांच चरणों में आयोजित की जा रही है। पहला चरण क्विज है, जो 17 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक चलेगा। इसके बाद चयनित युवा निबंध लेखन, जिला चैंपियनशिप और राज्य स्तरीय वीबीवाईएलडी में भाग लेंगे।
इस प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण चरण राष्ट्रीय संवाद होगा। इसका आयोजन 10 से 12 जनवरी 2027 तक किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का अवसर मिलेगा। वे प्रधानमंत्री के समक्ष विकसित भारत से जुड़े अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत कर सकेंगे। यह युवाओं के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ संवाद करने का महत्वपूर्ण मंच होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।