{"_id":"6aa2833f8fab355b970f19f8","slug":"video-municipal-employees-strike-in-narnaul-enters-36th-day-mahapanchayat-to-be-held-on-friday-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: नगर पालिका कर्मचारियों की 36वें दिन भी हड़ताल, शुक्रवार को होगी महापंचायत; दमकल विभाग के कर्मचारियों ने दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: नगर पालिका कर्मचारियों की 36वें दिन भी हड़ताल, शुक्रवार को होगी महापंचायत; दमकल विभाग के कर्मचारियों ने दिया समर्थन
नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई नारनौल अपनी मांगों को लेकर गुरुवार को 36वें दिन भी हड़ताल पर रही। इस दौरान अग्निशमन विभाग इकाई नारनौल के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल रहे।
हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान भूपेंद्र सारवन ने की। इसका संचालन महावीर प्रसाद ने किया। भूपेंद्र सारवन ने बताया कि हड़ताल को 36वां दिन हो गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और अन्य मांगों का समाधान नहीं कर रही है। उन्होंने सरकार पर अड़ियल रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि सरकार कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है। सरवन ने कहा कि सरकार सफाई कर्मचारी और अग्निशमन विभाग की मांगों का जल्द निवारण करे। कर्मचारियों ने 13 मई 2026 के समझौते को तुरंत लागू करने की भी मांग की।
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर 11 सितंबर को नारनौल में महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। यह महापंचायत नगर परिषद नारनौल के प्रांगण में होगी। इसमें आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा। इसमें महेंद्रगढ़ जिले के सभी यूनियन और संगठन समर्थन देने के लिए पहुंचेंगे। इस दौरान नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य कैशियर महेंद्र सांगेलिया, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कौशल यादव, सीटू के जिला महासचिव रोहतास कुमार सहित कई अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।