Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Mahendragarh/Narnaul News
›
Kanina: Women captivated the audience with devotional songs on Radha Ashtami; Atarlal remarked that Lord Ganesha is the bestower of wisdom and intellect.
{"_id":"6aae9c9a4ff6aef77b0c5c88","slug":"video-kanina-women-captivated-the-audience-with-devotional-songs-on-radha-ashtami-atarlal-remarked-that-lord-ganesha-is-the-bestower-of-wisdom-and-intellect-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"कनीना:राधा अष्टमी पर महिलाओं ने भजनों से बांधा समां, अतरलाल बोले- भगवान गणेश बुद्धि-विवेक के दाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनीना:राधा अष्टमी पर महिलाओं ने भजनों से बांधा समां, अतरलाल बोले- भगवान गणेश बुद्धि-विवेक के दाता
कनीना। लाल शिवलाल धर्मशाला में आयोजित गणपति उत्सव के आठवें दिन गणपति महाराज की पूजा-अर्चना धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ की गई। इस दौरान धर्मशाला में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान गणेश की विधिवत पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। राधा अष्टमी के अवसर पर महिला श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में समाजसेवी एवं बसपा नेता ठाकुर अतरलाल ने भी शिरकत की और महिला श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश को बुद्धि, विवेक और ज्ञान का दाता माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश का स्मरण करने की परंपरा है। उन्होंने कहा कि गणेश जी विघ्नों को दूर करने वाले देवता हैं और उनकी आराधना से मनुष्य को सकारात्मक ऊर्जा तथा सद्बुद्धि की प्रेरणा मिलती है।
अतरलाल ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को आपस में जोड़ने का कार्य करते हैं। ऐसे आयोजनों में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी हमारी संस्कृति एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ समाज में भाईचारा, आपसी सहयोग और सेवा भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। राधा अष्टमी के अवसर पर महिला श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की महिमा से जुड़े भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। गणपति महाराज के जयकारों से धर्मशाला परिसर भक्तिमय हो गया। मार्केट कमेटी उप प्रधान दीपक गुप्ता ने बताया कि गणपति उत्सव के दौरान प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर गणपति महाराज के दर्शन कर रहे हैं और परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना कर रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।