{"_id":"69e3a5226ca91579bb0aac41","slug":"video-former-minister-dr-abhay-singh-yadav-attacked-health-minister-aarti-singh-rao-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: पूर्व मंत्री अभय सिंह यादव का पलटवार, बोले- मेरा पेट ठीक, पता नहीं किसे हो रहा दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: पूर्व मंत्री अभय सिंह यादव का पलटवार, बोले- मेरा पेट ठीक, पता नहीं किसे हो रहा दर्द
हरियाणा के पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ने शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उनका पेट बिल्कुल ठीक है, पता नहीं किसके पेट में दर्द हो रहा है। वहीं आरती राव के ‘लकीर बड़ी होने’ वाले बयान पर उन्होंने कहा कि अभी लकीर खींचने का समय नहीं आया है।
डॉ. अभय सिंह यादव गांव मंडलाना में शहीद ओमप्रकाश यादव की प्रतिमा के अनावरण समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि नांगल चौधरी के अलावा अटेली, नारनौल व महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्रों के लोग उन्हें चाय पर बुलाते हैं, लेकिन वे फिलहाल किसी के यहां नहीं जाते, क्योंकि अभी ऐसा कोई समय नहीं आया है।
इससे पहले शहीद ओमप्रकाश की प्रतिमा का अनावरण करते हुए उन्होंने मंडलाना गांव को शहीदों की नर्सरी बताया। उन्होंने कहा कि इस गांव में तीन शहीदों की प्रतिमाएं स्थापित हैं और देश के लिए प्राणों की आहुति देने से बड़ा कोई बलिदान नहीं होता।
उन्होंने बताया कि शहीद ओमप्रकाश वर्ष 1980 में वीरगति को प्राप्त हुए थे और 18 अप्रैल को उन्हें शहीद का दर्जा मिला था। इस मौके पर ब्रिगेडियर मोहन सिंह शेखावत व शहीद परिवार कल्याण फाउंडेशन के अध्यक्ष टीसी राव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।