Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Mahendragarh/Narnaul News
›
Former Deputy Chief Minister Dushyant Chautala visited Chhilro village in Mahendragarh and raised questions regarding the delay in the logistics hub project.
{"_id":"6acb60cfc3e72061710ded68","slug":"video-former-deputy-chief-minister-dushyant-chautala-visited-chhilro-village-in-mahendragarh-and-raised-questions-regarding-the-delay-in-the-logistics-hub-project-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ के छिलरो गांव पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, लॉजिस्टिक हब के कार्य में देरी पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ के छिलरो गांव पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, लॉजिस्टिक हब के कार्य में देरी पर उठाए सवाल
नलवाटी क्षेत्र के गांव छिलरो में हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता दुष्यंत चौटाला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों और लॉजिस्टिक हब की प्रगति को लेकर सवाल उठाए।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पिछले दो वर्षों में ऐसा क्या हो गया कि लॉजिस्टिक हब का कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में बिजली, पानी और सड़कों सहित विभिन्न विकास कार्यों को गति दी गई थी, लेकिन अब क्षेत्र में विकास कार्यों की स्थिति लोगों के सामने है।
उन्होंने मनरेगा का नाम बदलकर ‘जी राम जी’ किए जाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अब किसी भी प्रकार का कार्य नहीं हो पा रहा है। उन्होंने लॉजिस्टिक हब और मनरेगा से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी।
ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर रविंद्र सागवान, राजकुमार खातोद, विनोद भील, प्रमोद ताखर, बेदू राता, विजयपाल प्रधान, संदीप भाखर, सिकंदर गहली, हरचंद तोबड़ा, हजारीलाल लम्बोरा, वीरेंद्र बनिहाड़ी, ईश्वर दहिया, रोहतास रावत, अशोक सैनी, वीरेंद्र घाटाशेर, रणवीर छिलरो, राकेश अकबरपुर, चयनसुख तोताहेड़ी, बलवान और सुनील सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।