फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   All Haryana PWD Mechanical Union's event tomorrow

Mahendragarh-Narnaul News: ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल यूनियन का कल

Sun, 11 Oct 2026 02:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
All Haryana PWD Mechanical Union's event tomorrow
महेंद्रगढ़। ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल यूनियन संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ अपनी मांगों को लेकर सोमवार से धरना-प्रदर्शन शुरू करेगी। संगठन ने 12 अक्टूबर को मंडल कार्यालय पर रोष प्रदर्शन और घेराव करने का ऐलान किया है। यूनियन का कहना है कि मांगों का समाधान होने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

मंडल ब्रांच प्रधान सुरेंद्र फौजी ने बताया कि कार्यकारी अभियंता अमित जैन ने 10 अगस्त को हुई बैठक में 10 सितंबर को अगली बैठक का समय दिया था लेकिन संगठन को आज तक बैठक की मूल प्रति नहीं मिली। बार-बार मांगने के बावजूद बातचीत के लिए समय नहीं दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संगठन ने 6 अक्टूबर को मांग पत्र भी सौंपा था, लेकिन अब तक किसी मांग का समाधान नहीं हुआ। कार्यकारी अभियंता को महेंद्रगढ़ में आए करीब 18 महीने हो चुके हैं और इस दौरान संगठन के साथ आठ से अधिक बैठकें हो चुकी हैं। इसके बावजूद कर्मचारियों की समस्याएं जस की तस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र फौजी ने कहा कि संगठन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आंदोलन करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि धरने के दौरान यदि मंडल की जलापूर्ति व्यवस्था बाधित होती है तो इसकी जिम्मेदारी कार्यकारी अभियंता की होगी। यूनियन ने अधिकारियों से कर्मचारियों की मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed