Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Mahendragarh/Narnaul News
›
Former Chief Minister Bhupinder Singh Hooda visited Nangal Chaudhary and paid tribute to the late Chaudhary Malaram, a former classmate.
{"_id":"6a9d54895762ff0e400eeed3","slug":"video-former-chief-minister-bhupinder-singh-hooda-visited-nangal-chaudhary-and-paid-tribute-to-the-late-chaudhary-malaram-a-former-classmate-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचे नांगल चौधरी, सहपाठी रहे दिवंगत चौधरी मालाराम को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचे नांगल चौधरी, सहपाठी रहे दिवंगत चौधरी मालाराम को दी श्रद्धांजलि
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार को नांगल चौधरी पहुंचे और अपने सहपाठी एवं दिवंगत पूर्व सरपंच चौधरी मालाराम को श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने दिवंगत मालाराम के परिजनों से मुलाकात कर गहरा शोक व्यक्त किया और परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया। श्रद्धांजलि देते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चौधरी मालाराम के साथ अपने पुराने दिनों को याद किया।
उन्होंने कहा कि चौधरी मालाराम उनके सहपाठी और पुराने साथी रहे हैं। उनके साथ बिताए गए दिनों की अनेक यादें आज भी उनके मन में ताजा हैं। मालाराम एक मिलनसार, सरल स्वभाव और समाज के प्रति समर्पित व्यक्ति थे।
उनके निधन से न केवल उनके परिवार, बल्कि क्षेत्र और उनके पुराने साथियों को भी गहरा दुख पहुंचा है। हुड्डा ने कहा कि मालाराम ने अपने जीवन में समाज और गांव के लोगों के लिए हमेशा सकारात्मक सोच के साथ कार्य किया। उनका अचानक इस तरह दुनिया से चले जाना बेहद दुखद और व्यक्तिगत रूप से उनके लिए भी एक बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि पुराने सहपाठी के निधन की खबर सुनकर उन्हें गहरा आघात पहुंचा।
हुड्डा के नांगल चौधरी पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, स्थानीय नेता और क्षेत्र के लोग भी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत चौधरी मालाराम को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव अनीता यादव, पूर्व संसदीय सचिव दान सिंह, नांगल चौधरी विधायक मंजू चौधरी, जिला अध्यक्ष सतबीर झुकिया, बलदेव सिंह चहल, एडवोकेट जसबीर सिंह ढिल्लों सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।