{"_id":"6a9ee145bab2a5f901012a34","slug":"video-farmer-and-worker-organizations-submitted-a-memorandum-to-the-prime-minister-in-protest-against-inflation-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"महंगाई के विरोध में किसान-मजदूर संगठनों ने प्रधानमंत्री को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के विरोध में किसान-मजदूर संगठनों ने प्रधानमंत्री को सौंपा ज्ञापन
ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन और भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन ने महंगाई के विरोध में प्रधानमंत्री के नाम उपायुक्त कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।
संगठनों ने कहा कि महंगाई से आम जनता का जीवन कठिन हो गया है। बेरोजगारी, कृषि खर्च, महंगा इलाज और शिक्षा जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। उन्होंने सरकार की जनविरोधी नीतियों को महंगाई का मुख्य कारण बताया। संगठनों ने डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस और चीनी के दाम आधे करने की मांग की। उन्होंने थोक खुदरा व्यापार सरकार के हाथ में लेने और कालाबाजारी रोकने की अपील की। खाद-बीज सस्ते में उपलब्ध कराने और फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीद की भी मांग की। इस अवसर पर बलवीर सिंह, सीताराम, मोहर सिंह, यादराम, रामावतार, हनुमान, घनश्याम व महावीर आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।