{"_id":"6af2abab936d321cc30e8805","slug":"video-devotees-thronged-temples-in-kanina-on-the-occasion-of-govardhan-puja-annakut-prasad-was-distributed-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोवर्धन पर्व पर कनीना के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धा, अन्नकूट प्रसाद का हुआ वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवर्धन पर्व पर कनीना के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धा, अन्नकूट प्रसाद का हुआ वितरण
गोवर्धन पर्व पर मंगलवार को कनीना के विभिन्न मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। श्री श्याम मंदिर, ठाकुर जी का बड़ा मंदिर, पुराना शिव मंदिर और लाला लेखराम बाग सहित शहर के विभिन्न मंदिरों में अन्नकूट का प्रसाद तैयार किया गया। दोपहर 12 बजे के बाद गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना कर भगवान को भोग लगाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
पंडित प्रवेश शर्मा ने बताया कि कनीना क्षेत्र में अन्नकूट पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। कनीना के साथ-साथ आसपास के गांवों में भी श्रद्धालु इस पर्व को धार्मिक परंपरा और उत्साह के साथ मनाते हैं। मंदिरों में खीर, चावल, बाजरा, सब्जी और कढ़ी सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार कर भगवान को अर्पित किए जाते हैं। इसके बाद श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं। लाला लेखराम बाग में अन्नकूट पर्व के अवसर पर विशेष प्रसाद तैयार किया गया। यहां 21 प्रकार की सब्जियों को मिलाकर मिक्स वेज बनाई गई। इसके साथ तीन प्रकार के चावल, बाजरा और कढ़ी का प्रसाद भी तैयार किया गया। सुबह से ही सेवाभावी लोग बड़े-बड़े कड़ाहों में प्रसाद बनाने की तैयारियों में जुटे रहे। दोपहर 12 बजे के बाद गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना और भोग के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। लाला लेखराम बाग में आयोजित यह 10वां अन्नकूट कार्यक्रम रहा। इसी परंपरा के तहत मंदिरों में अन्नकूट तैयार कर भक्तों में वितरित किया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।