{"_id":"6af3521fb8d52ac251087af3","slug":"accused-in-liquor-shop-robbery-granted-bail-narnol-news-c-196-1-nnl1010-147578-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शराब ठेका लूट के आरोपी को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शराब ठेका लूट के आरोपी को मिली जमानत
विज्ञापन
सत्र न्यायाधीश डॉ. रितु वाईके बहल की अदालत ने शराब ठेका लूट और मारपीट के मामले में आरोपी गांव आंतरी निवासी मोहित उर्फ शूटर की नियमित जमानत याचिका मंजूर कर ली है। अदालत ने उसे 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर रिहा करने के आदेश दिए हैं।मामले के अनुसार, 10 सितंबर को सुबह करीब 5 बजे आरोपी कैंपर गाड़ी में सवार होकर गांव आंतरी स्थित शराब ठेके पर पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने ठेके का दरवाजा तोड़कर सेल्समैन वेद प्रकाश के साथ लकड़ी के डंडों और शराब की बोतल से मारपीट की। इसके बाद गल्ले से 9 हजार रुपये नकद और शराब की बोतलें लूटकर जान से मारने की धमकी दी।
सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील ने दलील दी कि मोहित 12 सितंबर से हिरासत में है और उसे झूठा फंसाया गया है। उससे कोई बरामदगी भी नहीं हुई है।
वहीं, सरकारी वकील ने जमानत का विरोध करते हुए आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड होने और उसके खिलाफ इसी थाने में एक अन्य एफआईआर दर्ज होने की बात कही।
दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने पाया कि सभी आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और याचिकाकर्ता से कोई प्रत्यक्ष बरामदगी नहीं हुई है। मामले में अभी चालान भी पेश होना बाकी है। इन परिस्थितियों को देखते हुए अदालत ने गुण-दोष पर कोई टिप्पणी किए बिना जमानत मंजूर कर ली।