{"_id":"6b0825d0d6bc4c387f0e5ac0","slug":"video-court-proceedings-remained-stalled-for-the-second-consecutive-day-lawyers-continue-their-suspension-of-work-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"लगातार दूसरे दिन भी ठप रहा अदालत का कामकाज, वकीलों का वर्क सस्पेंड जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार दूसरे दिन भी ठप रहा अदालत का कामकाज, वकीलों का वर्क सस्पेंड जारी
नारनौल।
बार एसोसिएशन के आह्वान पर वीरवार को भी वकीलों ने वर्क सस्पेंड रखा और वकील न्यायिक कामकाज से दूर रहे। इसके चलते अपने मुकदमों की सुनवाई के लिए अदालत पहुंचने वाले लोगों को दो दिन परेशानी का सामना करना पडा।
उल्लेखनीय है कि बार एसोसिएशन में करीब 1250 सदस्य हैं। वकीलों के वर्क सस्पेंड का असर बड़ी संख्या में मामलों की सुनवाई पर पड़ा। हालांकि, विशेष मामलों में वकील अदालतों में पेश हुए, लेकिन सामान्य मामलों में पैरवी नहीं होने के कारण कई लोगों को आगामी तारीख लेकर वापस लौटना पड़ा।
बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट विजयपाल के अनुसार, पूर्व प्रधान मंजीत यादव और सचिव के कार्यकाल में बार में एक प्रस्ताव पारित किया गया था। इस प्रस्ताव को एक व्यक्ति ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है, जो मामला फिलहाल हाईकोर्ट में विचाराधीन है। बार एसोसिएशन का तर्क है कि यह प्रस्ताव किसी एक व्यक्ति के निजी हित के बजाय सभी सदस्यों के हित में पारित किया गया था।
वर्जन:
पूर्व प्रधान मंजीत यादव व सचिव सुमित चौधरी के कार्यकाल में प्रस्ताव पारित किया गया था, जिसमें बार के सभी सदस्यों की सहमति थी। प्रस्ताव किसी एक व्यक्ति के निजी हित के बजाय सभी सदस्यों के लिए पारित किया गया था। पूर्व प्रधान व पूर्व सचिव के समर्थन में वर्क सस्पेंड किया गया है और जब तक मांग पूरी नहीं वर्क सस्पेंड जारी रहेगा।
- एडवोकेट ओमप्रकाश यादव, समिति सदस्य, नारनौल।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।