Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Contaminated drinking water being supplied in the Bada Darwaza area of ​​Mahendragarh; women threaten a 'matka phod' (pot-smashing) protest.

महेंद्रगढ़ के बड़ा दरवाजा क्षेत्र में हो रही दूषित पेयजल आपूर्ति, महिलाओं ने दी मटका फोड़ प्रदर्शन की चेतावनी

Tue, 10 Nov 2026 04:25 PM IST
Naveen Naveen
Updated Tue, 10 Nov 2026 04:25 PM IST
Contaminated drinking water being supplied in the Bada Darwaza area of Mahendragarh; women threaten a 'matka phod' (pot-smashing) protest.
शहर के बड़ा दरवाजा मोहल्ले में रहने वाले करीब 200 लोग पिछले करीब 20 दिनों से दूषित पानी की आपूर्ति से परेशान हैं। घरों में नलों के माध्यम से गंदा पानी पहुंच रहा है, जिसे पीने और घरेलू कार्यों में इस्तेमाल करना लोगों की मजबूरी बन गया है। लोग टैंकरों से पानी खरीद रहे हैं और मोहल्लावासियों का आरोप है कि समस्या को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। नागरिक मैना, मधू, मंजू, कुसुम, लक्ष्मण, मोहनलाल आदि ने बताया कि करीब पहले कभी-कभार पानी में रेत आती थी, लेकिन अब हर तीसरे दिन पानी आपूर्ति हो रही है और जब भी पानी आता है तो करीब आधे तक रेतीला पानी आता है। इसको न तो खाली छोड़ सकते हैं और न ही भर सकते हैं। भरने के बाद हर सप्ताह टंकी की सफाई करनी पड़ रही है। कुछ लोगों ने दूषित पानी की समस्या से परेशान होकर अब टैंकरों से पानी खरीदना शुरू कर दिया है ताकि पीने व खाद्य संबंधी कार्यों में पानी का प्रयोग कर सकें। उन्होंने बताया कि दूषित पानी की लगातार आपूर्ति से लोगों को उल्टी, दस्त, पेट दर्द और अन्य जलजनित बीमारियां फैलने का भय सता रहा है। पाइपलाइन में लीकेज और सीवरेज का पानी मिलने की आशंका की जांच हो। जब तक समस्या दूर नहीं होती, तब तक स्वच्छ पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। दूषित पानी की आपूर्ति बंद कर नियमित साफ पानी उपलब्ध करवाया जाए। मोहल्लावासियों ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जल्द समस्या का समाधान करवाने की मांग की है। साथ ही समाधान न होने पर महिलाओं ने जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में मटका फोड़ प्रदर्शन करने और गेट के समक्ष धरना देने की चेतावनी दी है। लोग बोले- बिल भरने के बावजूद अतिरिक्त बोझ झेलने को विवश पिछले दस दिनों से घरों में नलों से साफ पानी नहीं आ रहा है। पानी में गंदगी दिखाई देती है। कई बार पानी को कुछ देर बर्तन में रखने पर नीचे गंदगी जमा हो जाती है। ऐसे में पानी पीने से भी डर लगता है। पीने के लिए पानी खरीदना पड़ रहा है, जिससे परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। - ओमदत्त, नागरिक मोहल्ले में छोटे बच्चों और बुजुर्गों की संख्या भी काफी है। दूषित पानी के कारण उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है। विभाग को शिकायत करने के बावजूद कोई कर्मचारी समस्या की जांच करने नहीं पहुंचा। यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो किसी गंभीर बीमारी के फैलने की आशंका भी सता रही है। - गोमती, नागरिक पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा के लिए भी लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। विभाग की जिम्मेदारी है कि घरों तक स्वच्छ पानी पहुंचाया जाए। अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर पाइपलाइन की जांच करवानी चाहिए ताकि पता चल सके कि पानी दूषित कहां से हो रहा है। - कमला देवी, नागरिक घर में खाना बनाने, बच्चों को पानी पिलाने और अन्य घरेलू कार्यों के लिए पानी की जरूरत होती है। गंदा पानी आने के कारण हर समय चिंता बनी रहती है। कई बार पानी को उबालकर इस्तेमाल करना पड़ता है, लेकिन यह समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। - रोहित शर्मा, नागरिक किसी का नल लीक हो रहा है उसको ठीक करवा दिया जाएगा, बाकी जहां भी पेयजल लाइन लीकेज हैं उनको भी शीघ्र ठीक करवा दिया जाएगा। लोगों को पेयजल संबंधित कोई समस्या नहीं होगी। -मनीष कौशिक, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: घोड़े से भी तेज दोड़ता है ये ऊंट, नाम है श्यामो

10 Nov 2026

शाहजहांपुर: पति ने गला घोंटकर पत्नी को मार डाला, बेटी की भी हत्या की कोशिश

10 Nov 2026

जीतू पटवारी का सरकार पर हमला

10 Nov 2026

कानपुर: घाटमपुर में गोवर्धन पूजा की धूम, जीवंत हुआ सात कोस की परिक्रमा का दृश्य

10 Nov 2026

नवंबर में भी तप रहा राजस्थान!

10 Nov 2026
विज्ञापन

अमृतसर में बंदी छोड़ दिवस पर निहंग सिंहों ने दिखाए घुड़सवारी के करतब, कुंवर विजय प्रताप को किया सम्मानित

10 Nov 2026

सोलन के रबौण में तड़के बेकाबू ट्रक ने मचाई तबाही, तीन कारें क्षतिग्रस्त

10 Nov 2026
विज्ञापन

सीतापुर में निजी बस में लगी आग, पाया गया काबू

10 Nov 2026

छठ से पहले रेलवे के सामने बड़ी चुनौती! भीड़ संभालना हुआ मुश्किल

10 Nov 2026

गोरखपुर: रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ सिपाही और तीन साथियों पर अधिवक्ता से मारपीट का आरोप

10 Nov 2026

मध्य प्रदेश में बढ़ी ठंड की दस्तक

10 Nov 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

10 Nov 2026

फरीदकोट में 15 नवंबर को लगेगा मेगा मेडिकल चेकअप कैंप

दिल्ली: वसुंधरा पुलिस चौकी धमाके की जांच, शहजाद भट्टी पर शक की सुई; आतंकी घोषित गैंग का बदला?

10 Nov 2026

उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर में बाबा का दिव्य श्रृंगार, भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु; चांदी का मुकुट पहनाया

10 Nov 2026

Meerut: चर्च से बेगम समरू के महल तक निकली शोभायात्रा

09 Nov 2026

कानपुर: पटाखे की चिंगारी से कारखाने में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

09 Nov 2026

कानपुर: कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में पलटी, दो घायल

09 Nov 2026

कानपुर: सोमवती अमावस्या पर बाबा के दर्शन के लिए भक्तों की उमड़ी भीड़

09 Nov 2026

बिहार: प्रशांत किशोर ने ब्राह्मण समाज को दिखाया आइना, बोले- फरसा नहीं, ज्ञान की ताकत चाहिए | दरभंगा

09 Nov 2026

वीडियो: रुद्रपुर में हर्षोल्लास से मना 27वां स्थापना दिवस

दिवाली पर पराली जलाने में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, 1152 नई आग

09 Nov 2026

तेज रफ्तार कार का कहर, 12 वर्षीय बच्चे की मौत; तीन गंभीर घायल

श्री विश्वकर्मा पूजा दिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया

09 Nov 2026

रुड़की में रॉकेट से टेंट गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

09 Nov 2026

बिहार: तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने किया पलटवार

09 Nov 2026

रांची : निशा भगत को न्याय दिलाने के लिए BJP का आंदोलन तेज, 18 नवंबर को दक्षिणी छोटानागपुर बंद | झारखंड

09 Nov 2026

हाईवे पर चलती कार में लगी आग, मची अफरा-तफरी

09 Nov 2026

गोरखपुर: सूरजकुंड पोखरे पर संस्कार भारती ने आयोजित किया दीपोत्सव

09 Nov 2026

नोएडा में धूमधाम से गोवर्धन पूजन हुआ

09 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed