फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   CM Saini arrives in Narnaul for the Maharaja Shursaini Jayanti celebration; unveiling of the statue postponed.

नारनौल में महाराजा शूरसैनी जयंती समारोह में पहुंचे सीएम सैनी, प्रतिमा का अनावरण टला

Thu, 17 Sep 2026 04:22 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Thu, 17 Sep 2026 04:22 PM IST
CM Saini arrives in Narnaul for the Maharaja Shursaini Jayanti celebration; unveiling of the statue postponed.
नारनौल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुवार दोपहर करीब 12:45 बजे रेवाड़ी रोड स्थित सैनी सभा में आयोजित महाराजा शूरसैनी जयंती समारोह में पहुंचे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में महाराजा शूरसैनी की प्रतिमा का अनावरण प्रस्तावित था, लेकिन कार्यक्रम के दौरान प्रतिमा का अनावरण नहीं हो सका। मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित किया और इसके बाद महेंद्रगढ़ के लिए रवाना हो गए। प्रतिमा का अनावरण नहीं होने को लेकर कार्यक्रम स्थल पर चर्चा होती रही। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति केवल धन और सत्ता में नहीं, बल्कि संगठन, संस्कार, शिक्षा, परिश्रम और आत्मसम्मान में है। उन्होंने महात्मा ज्योतिबा फुले के विचारों का उल्लेख करते हुए युवाओं को शिक्षा और संस्कारों से जोड़ने का आह्वान किया। अभिभावकों से बच्चों को नशे से दूर रखने और उन्हें पर्याप्त समय देने की अपील की। सैनी स्कूल भवन के लिए 31 लाख की घोषणा: सैनी समाज की ओर से सौंपे गए मांगपत्र पर मुख्यमंत्री ने बहरोड़ रोड स्थित सैनी स्कूल भवन के नवनिर्माण के लिए 31 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। साथ ही डी फार्मेसी और नर्सिंग पाठ्यक्रमों की मान्यता के लिए नियमानुसार प्रक्रिया पूरी करने का आश्वासन दिया। महापुरुषों को बताया पूरे समाज की धरोहर: मुख्यमंत्री ने कहा कि महापुरुष किसी एक जाति या वर्ग तक सीमित नहीं होते, बल्कि पूरे समाज की धरोहर होते हैं। उन्होंने महाराजा शूरसैनी के आदर्शों और पराक्रम का उल्लेख करते हुए लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलने तथा सामाजिक भाईचारा और एकता मजबूत करने का आह्वान किया। विश्वकर्मा जयंती और पीएम मोदी के जन्मदिन का किया उल्लेख: सीएम ने कहा कि 17 सितंबर का दिन भगवान विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के कारण विशेष है। उन्होंने प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुरू किए गए सेवा संकल्प अभियान का भी उल्लेख किया। राज्य सरकार के अनुसार अभियान 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलेगा। विकास कार्यों को गति देने का भरोसा: मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश के हर वर्ग और क्षेत्र के समान विकास के लिए काम कर रही है। नारनौल और महेंद्रगढ़ में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने विकास की गति और तेज करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव, नगर परिषद नारनौल चेयरपर्सन कमलेश सैनी, हरियाणा भूमि सुधार निगम के अध्यक्ष गुरनाम सिंह सैनी, सैनी सभा प्रदेश अध्यक्ष धर्म चौधरी, नांगल चौधरी नगरपालिका अध्यक्ष प्रिया सैनी, सैनी सभा नारनौल के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन: खाटू श्याम दिल्ली धाम में हुआ 108 कुण्डीय हवन यज्ञ, सीएम रेखा हुईं शामिल

17 Sep 2026

काशी में तीन किमी लंबी लाइन, 50 फीट गहरे लोलार्क कुंड में भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी

17 Sep 2026

VIDEO: सरकारी नावों में पेट्रोल का संकट, ग्रामीणों पर निर्भर, रियलिटी चेक में खुली व्यवस्था की पोल

17 Sep 2026

हांसी में महिला की हत्या: बेटी अंजली घायल, बेटा बरामद; लिव-इन पार्टनर ने किया कत्ल

17 Sep 2026

फिरोजपुर के मल्लांवाला में 12 बजे के बाद किसान रोकेंगे ट्रेन

विज्ञापन

मोगा में नशा बेचने से रोकने गए युवक पर जानलेवा हमला, रॉड से किया वार

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर काशी में 76 बटुकों ने किया मां गंगा का दुग्धाभिषेक

17 Sep 2026
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में बदला मौसम, अल सुबह से कहीं तेज तो कहीं हल्की बूंदाबांदी

17 Sep 2026

फतेहाबाद में आसमानी बिजली गिरने से छत गिरी, मलबे में दबने से महिला की मौत

17 Sep 2026

मंडी: अनिल शर्मा बोले- सांसदों से मदद नहीं मिली तो मुख्यमंत्री के पास गया, पार्किंग को मिले दो करोड़ रुपये

17 Sep 2026

लोलार्क षष्ठी पर काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, संतान प्राप्ति के लिए लगाई आस्था की डुबकी

17 Sep 2026

बुलंदशहर में चोरों का धावा: किसान के घर लाखों की चोरी, जगने पर बिखरा मिला घर का सामान

17 Sep 2026

सीजी: पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर कोयला ट्रेलरों की जोरदार भिड़ंत, चालक गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम

17 Sep 2026

मंडी: संधोल में अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान

17 Sep 2026

VIDEO: नहर पटरी पर महिला की गला रेतकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप

17 Sep 2026

कुल्लू में दो माह बाद फिर शुरू हुईं साहसिक गतिविधियां, ब्यास किनारे उतरीं राफ्टें

17 Sep 2026

VIDEO: दुबग्गा में बिल्डिंग के पास संदिग्ध हालात में मिला अज्ञात युवक का शव

17 Sep 2026

फरीदकोट के गांव मल्ला में मुस्लिम समुदाय से जुड़े परिवार भाजपा में हुए शामिल

श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित बाघापुराना में ड्रोन शो

VIDEO: वैज्ञानिक तरीके से संवरेंगी धरोहरें, रामकथा संग्रहालय में बन रही कंजर्वेशन लैब में होगा वैज्ञानिक उपचार

17 Sep 2026

VIDEO: इस बार रामनगरी में दो किमी तक बिखरेगी दीपोत्सव की आभा, ये है तैयारी

17 Sep 2026

VIDEO: भेलसर-टिकैतनगर मार्ग का चौड़ीकरण कार्य शुरू, दोनों ओर बनेगी डेढ़-डेढ़ मीटर की पटरी

17 Sep 2026

जालोर: पोस्ट ऑफिस एजेंट को किसने जिंदा जलाया? तीन नकाबपोश युवकों के दावे से मचा हड़कंप

17 Sep 2026

मल्लांवाला चिलिंग सेंटर की जांच, दूध के दो सैंपल लिए

मोगा में तेज बरसात

दून का बदलता मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश

17 Sep 2026

उज्जैन: भस्म आरती में बाबा महाकाल का विशेष शृंगार, त्रिनेत्र और त्रिपुंड से सजे भोले, भक्तों की उमड़ी भीड़

17 Sep 2026

पर्यूषण पर्व के समापन पर मनाया क्षमावाणी दिवस, VIDEO

17 Sep 2026

पूजा पंडालों में किया विघ्नहर्ता के दर्शन, भक्ति में डूबे श्रद्धालु; VIDEO

17 Sep 2026

जल, जंगल और जमीन बचाने सड़क पर उतरी आदिवासी नई पीढ़ी; VIDEO

17 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed