{"_id":"6a97eaa70f0a25acc308f596","slug":"video-agents-create-a-ruckus-at-narnaul-post-office-over-the-submission-of-rd-fd-lists-questions-raised-about-the-system-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल पोस्ट ऑफिस में आरडी-एफडी की लिस्ट जमा कराने को लेकर एजेंटों का हंगामा, व्यवस्था पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल पोस्ट ऑफिस में आरडी-एफडी की लिस्ट जमा कराने को लेकर एजेंटों का हंगामा, व्यवस्था पर उठे सवाल
नारनौल। पुरानी कचहरी स्थित पोस्ट ऑफिस में बुधवार को आरडी और एफडी की लिस्ट व नकदी जमा कराने पहुंचे एजेंटों ने काम में कथित रूप से बाधा डालने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। एजेंटों का कहना था कि उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है, जबकि वे लंबे समय से डाक विभाग की बचत योजनाओं को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
विरोध कर रहे एजेंट नरेंद्र सिंह, कविता, सरला, रेखा, महेंद्र और तेजेंद्र आदि ने बताया कि वे कई वर्षों से पोस्ट ऑफिस के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं। उनके अनुसार, करीब पांच माह पहले नए अधिकारी के कार्यभार संभालने के बाद से उन्हें विभिन्न कारणों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एजेंटों को प्रत्येक माह की 15 और 30 तारीख को आरडी-एफडी की लिस्ट तथा नकदी जमा कराने के लिए पोस्ट ऑफिस आना पड़ता है।
एजेंटों ने आरोप लगाया कि कई बार किसी महिला एजेंट के व्यस्त होने या अन्य आवश्यक काम के चलते उसके पति लिस्ट और नकदी जमा कराने पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें यह कहकर वापस भेज दिया जाता है कि संबंधित एजेंट को स्वयं आना होगा। एजेंटों का कहना था कि लिस्ट और नकदी जमा कराने की प्रक्रिया में किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से दस्तावेज जमा होने से विभाग को कोई नुकसान नहीं है, फिर भी उनका काम लंबित कर दिया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।