{"_id":"682d9c11ec6bfd561808f9e4","slug":"video-abhinandan-rally-was-organized-in-narnaul-in-honor-of-meritorious-girl-students-2025-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में मेधावी छात्राओं के सम्मान में अभिनंदन रैली का किया आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में मेधावी छात्राओं के सम्मान में अभिनंदन रैली का किया आयोजन
भारत विकास परिषद नारनौल शाखा द्वारा स्थानीय आजाद चौक पर स्थित पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की मेधावी छात्राओं के सम्मान में एक भव्य अभिनंदन रैली का आयोजन किया गया। सेवा प्रमुख पवन यादव के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या शीला कुमारी का भव्य स्वागत किया गया व विद्यार्थियों के लिए ठंडे जल की व्यवस्था की गई।
परिषद के सदस्यों भगत सैनी, मुकेश जैन, विजय जिंदल और पवन यादव ने शीला कुमारी को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। सचिव मुकेश जैन ने कहा कि भारत विकास परिषद शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और उन्हें मार्गदर्शन देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए हमेशा तत्पर रहता है। उन्होंने कहा कि यह मेधावी छात्राएं न केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।
प्राचार्या शीला कुमारी ने भारत विकास परिषद के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्राओं को और अधिक मेहनत करने तथा जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं। इस अभिनंदन रैली में विद्यालय के शिक्षकगण, छात्राएं और भारत विकास परिषद के अनेक सदस्य उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।