Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Celebrated Diwali without the exchange of gifts

Mahendragarh-Narnaul News: बिना उपहारों के लेन-देन के मनाई दिवाली

Tue, 10 Nov 2026 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Celebrated Diwali without the exchange of gifts
नारनौल। जिला भाजपा कार्यालय नमो कमल में जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव की अध्यक्षता में आयोजित दिवाली मिलन समारोह ऐतिहासिक एवं यादगार रहा। समारोह में मिठाई और अन्य उपहारों के लेन-देन से हटकर आपसी स्नेह, भाईचारे और आत्मीयता के साथ दिवाली मनाने की नई परिपाटी की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, विधायक ओमप्रकाश यादव सहित भाजपा के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी भगवान श्रीराम के मर्यादा एवं आदर्शों के पदचिह्नों पर चलते हुए समाज और राष्ट्रहित में कार्य कर रहा है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, मर्यादा, त्याग और अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छी और अनुकरणीय परंपरा है कि सभी कार्यकर्ताओं ने बिना किसी गिफ्ट के लेन-देन के आपसी मिलन और शुभकामनाओं के साथ दिवाली मनाई। इससे संगठन में आत्मीयता, समानता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed