Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A crowd of one lakh is expected to gather at the JJP’s ‘Jan-Jan Adhikar’ (Rights for All) rally in Mahendragarh; the top leadership is actively overseeing preparations.

महेंद्रगढ़ में जजपा की जन-जन अधिकार रैली में जुटेगी एक लाख की भीड़, तैयारियों को लेकर शीर्ष नेतृत्व सक्रिय

Wed, 18 Nov 2026 07:29 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Wed, 18 Nov 2026 07:29 PM IST
A crowd of one lakh is expected to gather at the JJP’s ‘Jan-Jan Adhikar’ (Rights for All) rally in Mahendragarh; the top leadership is actively overseeing preparations.
महेंद्रगढ़। जननायक जनता पार्टी (जजपा) के नौवें स्थापना दिवस पर 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ पीजी कॉलेज के खेल मैदान में होने वाली जन-जन अधिकार रैली को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पार्टी ने रैली में एक लाख से अधिक कार्यकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से भेजे गए पर्यवेक्षकों ने बुधवार को रैली स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पर्यवेक्षक मुकेश सेठी, सतीश बेनीवाल, तरुण गोयल, अशोक सिहाग और सूरज बेनीवाल ने जिला प्रधान राजकुमार खातोद व स्थानीय पदाधिकारियों के साथ पूरे कॉलेज मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य मंच, वीआईपी स्टेज, वीआईपी पार्किंग, आम कार्यकर्ताओं के वाहनों की पार्किंग और प्रवेश व निकास मार्गों को लेकर चर्चा की गई। रैली स्थल पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। मुकेश सेठी और सतीश बेनीवाल ने बताया कि कॉलेज का विशाल मैदान एक लाख से अधिक कार्यकर्ताओं की व्यवस्था के लिहाज से उपयुक्त है। रैली में वाटरप्रूफ टेंट और साउंड सिस्टम लगाने की जिम्मेदारी संबंधित एजेंसियों को सौंप दी गई है। जल्द ही मैदान में टेंट लगाने का काम शुरू होगा। 24 नवंबर को यादव धर्मशाला में होगी महत्वपूर्ण बैठक जिला प्रधान राजकुमार खातोद ने बताया कि रैली की तैयारियों को लेकर 24 नवंबर को सुबह 10 बजे यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़ में जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। इसमें जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. केसी बांगड़ और राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। चारों विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान राव ओमप्रकाश इंजीनियर ने बताया कि महेंद्रगढ़, नारनौल, अटेली और नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को रैली का निमंत्रण दे रहे हैं। रैली को केवल स्थापना दिवस कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनहित के मुद्दों और आम जनता के अधिकारों को उठाने का मंच बनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता विजय छिलरो, बेदू राता, प्रमोद ताखर, अधिवक्ता अजय चौधरी, वीरेंद्र घटाशेर, शेखर और ब्रह्मानंद वाल्मीकि सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सचिवालय कूच के दौरान बैरिकेडिंग के पास धरने पर बैठीं आशाएं

18 Nov 2026

जौनपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो ने कई लोगों को रौंदा, दो की मौत

18 Nov 2026

बुलंदशहर के एक मकान में लगी आग: छत से 40 लड़कों ने कूदकर बचाई जान, बिना अनुमति चल रहा जिम

18 Nov 2026

गढ़ मेले में बढ़ी रौनक: करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने डाला डेरा, पुलिस भी हुई सख्त; देखें ग्राउंड रिपोर्ट

18 Nov 2026

वीडियो: कनलोग में सड़क पर पलटा ट्राला, हाइड्रा मशीन से हटवाया

18 Nov 2026
विज्ञापन

गोरखपुर: अखिलेश यादव के रोड शो में उमड़ी समर्थकों की भीड़

18 Nov 2026

शिमला: जिला एवं सत्र न्यायालय चक्कर परिसर में रेडक्रॉस सोसायटी ने लगाया रक्तदान शिविर

18 Nov 2026
विज्ञापन

रेलवे ग्रुप डी भर्ती में विसंगति का आरोप, एनसीआर मुख्यालय पर दूसरे दिन भी अप्रेंटिस अभ्यर्थियों धरना-प्रदर्शन किया

18 Nov 2026

नन्ही दुनिया के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

18 Nov 2026

कोरांव एसडीएम के खिलाफ प्रबुद्धवादी बहुजन मोर्चा ने किया प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी

18 Nov 2026

संगम में डूबे महाराष्ट्र के श्रद्धालु का 48 घंटे बाद मिला शव, आस लगाकर बैठे थे परिजन

18 Nov 2026

VIDEO: शताब्दी समारोह के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में बोलते स्वामी सर्वप्रियनंद

18 Nov 2026

हरियाणा मूक-बधिर संघ ने 14 मांगों को लेकर चंडीगढ़ में किया प्रदर्शन

VIDEO: मंत्री अनिल राजभर के सरकारी आवास पर प्रदर्शन करने पहुंचे 68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी

18 Nov 2026

मेरठ: सर्राफा व्यापारी का सोना लेकर फरार हुए कारीगर गिरफ्तार, पुलिस ने प्रेसवार्ता कर किया खुलासा

18 Nov 2026

मेरठ: क्रिकेट टूर्नामेंट में डीपीएम बहसूमा ने 10 ओवर में बनाए 103 रन, रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल ने गेंदबाजी में दिखाया दम

18 Nov 2026

बागपत: जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान खुली स्वास्थ्य सेवाओं की पोल, अपर निदेशक ने चिकित्सकों और स्टाफ को लगाई फटकार

18 Nov 2026

VIDEO: बीएचयू में लगा स्वास्थ्य मेला, मरीजों को मिली जांच और उपचार की सुविधा

18 Nov 2026

Video: सपा कार्यालय के बाहर लगा नया पोस्टर, सुदर्शन चक्र थामे नजर आए अखिलेश यादव

18 Nov 2026

'मेला शुरू हुआ है, ठोक ठोक के भेजेंगे, पिछवाड़ा लाल कर देंगे'; हुड़दंगियों को एडिशनल SP की नसीहत

18 Nov 2026

नंगल में धूमधाम से मनाई गई आंवला अष्टमी

नंगल के केशव नगर में दिख तेंदुआ, सीसीटीवी फुटेज में हुआ कैद

Video: पेपर मिल तिराहे पर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी, पुलिस चौकी के सामने उल्लंघन जारी

18 Nov 2026

अकाली दल वारिस पंजाब ने अमृतपाल सिंह के पंजाब आगमन पर संगत से शांतिपूर्ण ढंग से की पहुंचने की अपील

भिवानी में बढ़े प्रदूषण से बिगड़ रही सेहत, नागरिक अस्पताल के फिजिशियन की ओपीडी 400 पार

18 Nov 2026

बरेली: उपमुख्यमंत्री के आने से पहले जिला अस्पताल में चला सफाई अभियान, नगर निगम की टीम ने पकड़े कुत्ते

18 Nov 2026

वीडियो: चंबा में मतदान का महत्व पर निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

18 Nov 2026

गाेरखपुर: अखिलेश यादव के स्वागत के इंतजार में सूबा बाजार में जुटे सैकड़ों समर्थक

18 Nov 2026

वीडियो: जोरावर स्टेडियम में कर्मचारी संगठनों ने मांगों को लेकर बुलंद की आवाज

18 Nov 2026

गोरखपुर: अखिलेश यादव के आगमन से पहले चौरीचौरा में सपा के समर्थन में निकली रैलियां

18 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed