Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
The decision on the Chairman of the Road Mahasabha in Kurukshetra will be taken tomorrow, preparations for the elections are complete.
{"_id":"6933fb2cea77bfb9fc009f10","slug":"video-the-decision-on-the-chairman-of-the-road-mahasabha-in-kurukshetra-will-be-taken-tomorrow-preparations-for-the-elections-are-complete-2025-12-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में रोड़ महासभा की चौधर का कल होगा फैसला, चुनाव की तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में रोड़ महासभा की चौधर का कल होगा फैसला, चुनाव की तैयारी पूरी
रोड़ महासभा की चौधर किसके हाथ होगी, यह फैसला कल रविवार को होगा। प्रधान सहित आठ पदाधिकारियों व 13 कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव किया जाएगा, जिसके लिए 73 उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रधान पद के लिए नौ, वरिष्ठ उपप्रधान के लिए दो, उपप्रधान के लिए छह, महासचिव के लिए पांच, सहसचिव के लिए तीन, प्रैस सचिव के दो पदों के लिए तीन व खंजाची के लिए दो उम्मीदवारों में टक्कर होगी। यहीं नहीं कार्यकारिणी के 13 सदस्यों के लिए 46 उम्मीदवार मैदान में उतरे हुए हैं।
मुख्य चुनाव अधिकारी महाबीर सिंह की देखरेख में धर्मनगरी स्थित रोड़ धर्मशाला में होने वाले इन चुनाव के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। चुनाव अधिकारी के मुताबिक बैलेट पेपर के जरिए ही चुनाव कराया जाएगा। सुबह नौ बजे से लेकर शाम तीन बजे तक मतदान होगा, जिसके बाद गितनी और परिणाम घोषित किया जाएगा। पदाधिकारियों का चयन 300 डेलिगेट द्वारा किया जाएगा, जो करीब साढ़े 10 हजार मतदाताओं का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
जीत के लिए सभी के अपने-अपने दावे
चुनाव के लिए पिछले कईं दिनों से सभी उम्मीदवार जी - तोड़ मेहनत कर रहे हैं। सभी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं तो समाज के कल्याण व अनेक साकारात्मक कार्यों के लिए दावे भी किए जा रहे हैं। चुने गए डेलिगेट किसे महासभा की चौधर सौंपेंगे यह चुनाव परिणाम आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।