{"_id":"6af4d66c4000a4758006e9d7","slug":"pahul-preet-ran-the-fastest-in-the-100-meter-race-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-163956-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: 100 मीटर दौड़ में पाहुल प्रीत ने लगाई सबसे तेज दाैड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: 100 मीटर दौड़ में पाहुल प्रीत ने लगाई सबसे तेज दाैड़
विज्ञापन
लाडवा। सांसद खेल महोत्सव 2.0 के तहत बुधवार को लाडवा विधानसभा क्षेत्र में खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। धनौरा जाटान और बकाली स्थित खेल स्टेडियमों सहित संजय गांधी स्कूल में नौ खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसके अलावा हॉकी के मुकाबले मारकंडेश्वर हॉकी स्टेडियम और बॉक्सिंग प्रतियोगिताएं द्रोणाचार्य स्टेडियम में कराई गईं।
प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। खेल महोत्सव में एथलेटिक्स की 100 और 400 मीटर दौड़ विशेष आकर्षण का केंद्र रही। 100 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में 50 और महिला वर्ग में 20 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। वहीं, 400 मीटर दौड़ में 42 पुरुष और 22 महिला धावकों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
100 मीटर पुरुष वर्ग में पाहुल प्रीत ने सबसे तेज दौड़ लगाकर प्रथम स्थान हासिल किया। कुशल दूसरे और रक्षित तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में स्नेहा ने पहला, मोनिका ने दूसरा और अमन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर पुरुष वर्ग में कुशल ने बाजी मारी, जबकि आर्यन दूसरे और वीरेंद्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में स्नेहा प्रथम, मोनिका द्वितीय और अमन भारती तृतीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर पवन गर्ग, डीएसपी निर्मल सिंह, गुहड़ा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र दबखेड़ा, जिला महामंत्री देशराज शर्मा, हरमेश सिंह सैनी, डॉ. आशा शर्मा, सुभाष सरपंच, पूनम सैनी आदि माैजूद रहे।