Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Planetarium shows remain suspended for seven years; tourists return disappointed.

Kurukshetra News: सात साल से बंद तारामंडल के शो, मायूस लौट रहे पर्यटक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Planetarium shows remain suspended for seven years; tourists return disappointed.
कुरुक्षेत्र। प्रदेश के एकमात्र कल्पना चावला तारामंडल में पिछले करीब सात साल से खगोल विज्ञान शो बंद हैं। दूर-दराज से आने वाले पर्यटकों को सिर्फ साइंस गैलरी देखकर लौटना पड़ रहा है। इससे पर्यटकों में मायूसी है और धर्मनगरी के पर्यटन को भी झटका लग रहा है।
विज्ञापन

कोरोना काल में बंद हुए शो आज तक शुरू नहीं हो पाए। पुराने प्रोजेक्शन सिस्टम के आउटडेटेड होने के बाद अब जर्मनी से करीब ढाई करोड़ रुपये का नया सिस्टम मंगवाया गया है। जून में कोलकाता से इंजीनियर इसे स्थापित करने पहुंचे थे और डेढ़ माह में शो शुरू होने की उम्मीद जताई गई थी, लेकिन अभी तक इंतजार जारी है।
विज्ञापन

अंतरिक्ष में जाने वाली भारत की पहली महिला कल्पना चावला के नाम पर करीब पांच एकड़ में छह करोड़ रुपये की लागत से तारामंडल बनाया गया था। तत्कालीन केंद्रीय पर्यटन मंत्री जगमोहन ने 25 मई 2003 को शिलान्यास किया था। 24 जुलाई 2007 को तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने लोकार्पण किया था। यहां ओएसिस इन स्पेस और एस्ट्रोनेट शो दिखाए जाते थे। इनकी वजह से हर साल एक लाख से अधिक पर्यटक पहुंचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी माह शुरू हो सकता है शो : गुलिया : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के एसई विकास गुलिया ने बताया कि नया सिस्टम स्थापित करने का अधिकतर काम पूरा हो चुका है। शेष कार्य जल्द पूरा कर इसी माह शो शुरू किए जा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed