{"_id":"68b9a6a3370573de280f2e07","slug":"video-shobha-yatra-in-kurukshetra-2025-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: बैंड बाजे और आकर्षक झांकियों के साथ पालकी पर सवार हो नगर भ्रमण पर निकले वामन भगवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: बैंड बाजे और आकर्षक झांकियों के साथ पालकी पर सवार हो नगर भ्रमण पर निकले वामन भगवान
बैंड बाजों व मनमोहक झाांकियों के साथ वामन भगवान ने वीरवार को पालकी में सवार होकर नगर का भ्रमण किया, जिस दौरान जयकारे गूंज उठे। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद तथा महंत बंसीपुरी के सानिध्य में पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा तथा मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी ने हरी झंडी दिखाकर दुखभंजन महादेव मंदिर से यात्रा को रवाना किया। इससे पहले वामन भगवान की पूजा की गई और पालकी को संत और सुभाष सुधा कंधों पर उठाकर मंदिर के मुख्य द्वार तक लाए, जहां बैंड बाजों के साथ शोभा यात्रा का शुभारंभ हुआ।
इससे पूर्व दुख भंजन मंदिर सभागार में गीता मनीषी स्वामी ज्ञाननंद ने कहा कि सनातन परंपरा में अवतार परंपरा का विशेष स्थान है। जब जब भी सनातन परंपराएं लुप्त होने लगती है भगवान किसी न किसी रूप में अवतार लेकर इन परंपराओं को दोबारा से स्थापित करते हैं। उन्होंने कहा भगवान विष्णु ने पहली बार मानव के रूप में वामन का अवतार लिया वामन भगवान ने राजा बलि का अहंकार दूर किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।