फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The body of a young man was found in the bushes, foam was coming out of his mouth.

Kurukshetra News: झाड़ियों में मिला युवक का शव मुंह से निकल रहा था झाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found in the bushes, foam was coming out of his mouth.
कुरुक्षेत्र। सयाना सैंदा गांव निवासी 20 वर्षीय रोहित का शव मुल्तान कॉलोनी की झाड़ियों में मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण नशे की अधिक मात्रा बताया गया है।
विज्ञापन

रोहित के हाथ में इंजेक्शन और शरीर पर सुई के कई निशान थे। उसके मुंह से झाग भी निकल रहा था। रोहित की मां रीना ने पुलिस को बताया कि उनके पति की 2025 में मौत हो गई थी। रोहित परिवार का मुख्य सहारा था और दिहाड़ी मजदूरी करता था। वह नशे का आदी भी था। बुधवार, 19 अगस्त को रोहित पंजाब के फाजिल्का में अपने जीजा के पास जाने की बात कहकर घर से निकला था। परिजनों को अगले दिन उसकी मौत की सूचना मिली।
विज्ञापन

पिता की मौत के बाद रोहित पर थी परिवार की जिम्मेदारी : रीना ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी पहले ही कर दी थी। पति की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी रोहित के कंधों पर आ गई थी। वह दिहाड़ी मजदूरी कर घर का खर्च चलाने के साथ छोटे भाइयों की जिम्मेदारी भी संभाल रहा था। थाना प्रभारी सुनील वत्स ने बताया कि रोहित की मौत नशे की ओवरडोज से होने की पुष्टि के बाद पुलिस उसकी घर से निकलने के बाद की गतिविधियों और संपर्कों की जानकारी जुटा रही है। वहीं फॉरेंसिक विशेषज्ञ व रोहित का पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. गौरव कौशिक ने बताया कि रोहित की मौत कोई मेडिकल नशे की ओवरडोज लेने से हुई है। वह लंबे समय से नशे का आदी था। उसके हाथों की नसें बार-बार सुई लगाने की वजह से खत्म हो चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed