{"_id":"68b94f67f3fce8f8fd089090","slug":"video-moin-police-station-started-sp-dehra-mayank-chaudhary-inaugurated-it-with-worship-2025-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: मोईन पुलिस थाना शुरू, एसपी देहरा मयंक चौधरी ने पूजा-अर्चना से किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: मोईन पुलिस थाना शुरू, एसपी देहरा मयंक चौधरी ने पूजा-अर्चना से किया उद्घाटन
ऊना जिले के मोईन थाना का गुरुवार को शुभारंभ किया गया। इससे क्षेत्रवासियों को बेहतर सुरक्षा व सहज पुलिस सेवा मुहैया मिलने की उम्मीद है। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने पूजा-अर्चना के साथ नवनिर्मित थाना भवन का उद्घाटन किया। इनके साथ डीएसपी देहरा अनिल ठाकुर, डीसीपी राजकुमार डाडासीबा, थाना प्रभारी मोईन संजीव कुमार, चिंतपूर्णी थाना इंचार्ज जयराम शर्मा, ट्रैफिक इंचार्ज दीपक राणा और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। मोईन थाना क्षेत्र में कुल 10 पंचायतें आती हैं, जिसमें बगली से लेकर न्याड़ पंचायत तक का क्षेत्र शामिल है। इसके अलावा चिंतपूर्णी बाजार एवं प्रागपुर तहसील का क्षेत्र भी इस थाना के दायरे में आएगा, जिससे स्थानीय लोगों को देहरा का लंबा सफर तय किए बिना ही पुलिस से अपनी समस्याओं का समाधान मिल सकेगा। इन पंचायतों में गंगोट, समनोली, चलाली, बगली, कड़ोआ, टौंटा, बैंह, स्वाणा, उझे खास और न्याड़ प्रमुख हैं। एसपी देहरा ने कहा कि वे पहले भी देहरा पुलिस की समीक्षा बैठक में लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के निर्देश दे चुके हैं और अब नए थाना के शुभारंभ से क्षेत्र की कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। मोईन थाना की स्थापना से इस क्षेत्र के लोगों को पुलिस सेवाओं का बेहतर एवं त्वरित लाभ मिलेगा, साथ ही अपराध नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तत्परता से जनता की सेवा में समर्पित रहेगा और क्षेत्रवासियों के विश्वास को बनाए रखेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।