{"_id":"6abfbcd2807064093706ecae","slug":"video-kurukshetra-startup-haryana-program-launched-at-ku-youth-from-23-districts-to-get-a-platform-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: केयू से स्टार्टअप हरियाणा कार्यक्रम का शुभारंभ, 23 जिलों के युवाओं को मिलेगा मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: केयू से स्टार्टअप हरियाणा कार्यक्रम का शुभारंभ, 23 जिलों के युवाओं को मिलेगा मंच
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शुक्रवार को राज्य स्तरीय ‘स्टार्टअप हरियाणा-सेवा संकल्प, विचार से विस्तार तक’ कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया। उन्होंने पोर्टल का रिमोट के माध्यम से शुभारंभ करते हुए युवाओं को स्टार्टअप और नवाचार से जुड़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम के जरिए प्रदेश के 23 जिलों के युवाओं को स्टार्टअप के लिए मंच और सहयोग उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य स्टार्टअप को केवल बड़े शहरों तक सीमित रखने के बजाय छोटे शहरों और जिलों के युवाओं तक इसका पूरा सहयोग तंत्र पहुंचाना है। इससे ऐसे युवाओं को अपने विचार और नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, नए उद्यमियों, गांवों और छोटे शहरों से आने वाले नवप्रवर्तकों के साथ पहले से काम कर रहे विस्तार की अवस्था वाले स्टार्टअप को भी जोड़ने की योजना है।
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की ओर से शुरू किए गए इस कार्यक्रम में युवाओं को उनके विचार को आगे बढ़ाने से लेकर कारोबार का रूप देने तक सहयोग देने पर जोर दिया गया है। इसके तहत मार्गदर्शन, प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता, निवेशकों और उद्योगों से जुड़ने के अवसर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। राज्य सरकार के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश में स्टार्टअप और नवाचार का ऐसा तंत्र तैयार करना है, जिसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवाओं को भी अवसर मिल सकें।
कार्यक्रम में स्टार्टअप से जुड़े युवाओं और उद्यमियों को भी सम्मानित किया गया। राज्य स्तर पर चयनित युवाओं ने अपने विचार और नवाचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में सफल स्टार्टअप संस्थापकों की ओर से अपने अनुभव साझा किए गए तथा युवाओं को सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता, मार्गदर्शन और बाजार से जुड़ने के अवसरों की जानकारी दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।