Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Education Minister Mahipal Dhanda visited the Jat Dharamshala in Kurukshetra and paid floral tributes at the statue of the late Sir Chhotu Ram.
{"_id":"6abf6cbbaa529a6b670fe285","slug":"video-education-minister-mahipal-dhanda-visited-the-jat-dharamshala-in-kurukshetra-and-paid-floral-tributes-at-the-statue-of-the-late-sir-chhotu-ram-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने जाट धर्मशाला का किया दौरा, स्वर्गीय सर छोटूराम की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने जाट धर्मशाला का किया दौरा, स्वर्गीय सर छोटूराम की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शुक्रवार को कुरुक्षेत्र स्थित अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने धर्मशाला परिसर में स्वर्गीय सर छोटूराम की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने धर्मशाला की कैंटीन का निरीक्षण कर वहां भोजन तैयार करने और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जाट धर्मशाला में कैंटीन के माध्यम से प्रतिदिन करीब 300 से 400 लोगों के लिए भोजन तैयार किया जाता है।
शिक्षा मंत्री ने कैंटीन में भोजन व्यवस्था और वहां उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के साथ धर्मशाला परिसर का भी जायजा लिया। इस दौरान जाट धर्मशाला की ओर से शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का सम्मान किया गया।
शिक्षा मंत्री शुक्रवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित स्टार्टअप हरियाणा-सेवा संकल्प, विचार से विस्तार तक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कुरुक्षेत्र पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने जाट धर्मशाला का दौरा किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।