Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Guest teachers in Kurukshetra held a 'mock' legislative assembly session; there are also allegations that several teacher leaders were taken into custody by the police.
{"_id":"6af96c2ce21b84ce840f06c2","slug":"video-guest-teachers-in-kurukshetra-held-a-mock-legislative-assembly-session-there-are-also-allegations-that-several-teacher-leaders-were-taken-into-custody-by-the-police-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में अतिथि अध्यापकों ने चलाई माक विधानसभा, कई अध्यापक नेताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के भी आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में अतिथि अध्यापकों ने चलाई माक विधानसभा, कई अध्यापक नेताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के भी आरोप
नियमित किए जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे अतिथि अध्यापकों ने आज रविवार को कुरुक्षेत्र जिला सचिवालय परिसर में मॉक विधानसभा लगाई है। जिसमें शिक्षकों में से ही मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, विपक्ष के नेता भी बने हैं। मॉक विधानसभा में निर्मित किए जाने को लेकर शिक्षकों ने अब तक सरकार के रहे रवैया और सुप्रीम कोर्ट में हाई कोर्ट के आदेशों के हवाले के साथ प्रस्ताव रखे तो उन्हें नियमित के जाने को लेकर इन्हें पास किए जाने की भी सहमति जताई।
अतिथि अध्यापक संघ के महिला प्रदेश अध्यक्ष पूनम रानी ने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए आरोप लगे की उनके इस आंदोलन को दबाने के लिए सरकार ने भरसक प्रयास किए हैं। देर रात को ही यहां कुरुक्षेत्र जिला सचिवालय परिसर में चलाए जा रहे आंदोलन मंच से ही राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश यादव, हरियाणा राज्य विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य प्रधान प्रभु सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था तो वही महासचिव रामपाल को कैथल में उनके घर से ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया था वही की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश रानी ने बताया कि गुड़गांव में उनके घर पर भी पुलिस उन्हें हिरासत में लेने पहुंची थी लेकिन वह है गत दिवस शाम को ही घर से आंदोलन के लिए निकल गई थी और किसी तरह कुरुक्षेत्र पहुंच पाई।
उन्होंने बताया कि गुड़गांव में ही 50 महिला शिक्षकों को पुलिस ने पुलिस लाइन में हिरासत में लिया हुआ है और उनके पास कोई महिला पुलिस कर्मचारी तक नहीं है। यही नहीं महेंद्रगढ़ मेवात व पलवल के भी अनेक शिक्षकों को पुलिस ने आंदोलन में आने से रोकने के लिए हिरासत में ले लिया। लेकिन उनका आंदोलन कमजोर पड़ने वाला नहीं है वह माक विधानसभा के बाद मुख्यमंत्री आवास पर भी पहुंचेंगे और घेराव करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।