Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The state government, formed through stolen votes, must be dismissed: Deepender

चोरी के वोटों से बनी प्रदेश सरकार बर्खास्त हो : दीपेंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
The state government, formed through stolen votes, must be dismissed: Deepender
कुरुक्षेत्र। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने प्रदेश सरकार को बर्खास्त कर नए विधानसभा चुनाव कराने की मांग उठाई। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। वे रविवार को वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत गांव बारना और आजाद नगर में आयोजित चौपाल कार्यक्रमों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

हुड्डा ने दावा किया कि हरियाणा में एसआईआर के तहत 35 लाख गलत वोट सामने आए हैं। चुनाव आयोग को बताना चाहिए कि ये वोट किसके थे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने महज 14 हजार वोटों के अंतर से सरकार बनाई थी।
विज्ञापन

उन्होंने चुनाव में जनता के साथ धोखा होने का आरोप लगाते हुए महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने भाजपा के 12 साल के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि बुजुर्गों को छह हजार रुपये पेंशन, महिलाओं को 2100 रुपये मासिक और 500 रुपये में गैस सिलिंडर देने के वादे पूरे नहीं हुए। उन्होंने एचकेआरएन कर्मचारियों को नियमित करने की मांग भी उठाई। इस दौरान विधायक अशोक अरोड़ा, रामकरण काला और जिलाध्यक्ष मेवा सिंह सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed