{"_id":"6ad4c2f33a58611e50063331","slug":"video-youth-stabbed-repeatedly-on-jundla-narukheri-road-referred-to-medical-college-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"जुंडला-नरूखेड़ी मार्ग पर युवक को चाकुओं से गोदा, मेडिकल कॉलेज रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुंडला-नरूखेड़ी मार्ग पर युवक को चाकुओं से गोदा, मेडिकल कॉलेज रेफर
करनाल। जिले में आपराधिक वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जुंडला और नरूखेड़ी गांव के बीच रजवाहे के पास 19 वर्षीय युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। हमले में नरूखेड़ी निवासी सचिन नरवाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पहले जिला नागरिक अस्पताल करनाल लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने के चलते कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की दो टीमें मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, सचिन नरवाल जुंडला और नरूखेड़ी गांव के बीच रास्ते से गुजर रहा था। इसी दौरान 7 से 8 युवकों ने उसे घेर लिया और चाकुओं से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके पेट, बाजू और शरीर के अन्य हिस्सों पर 5 से 6 वार किए। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर घायल के परिजन जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे। परिजनों के अनुसार, सचिन अभी पढ़ाई कर रहा है। फिलहाल हमले के पीछे किसी पुरानी रंजिश या विवाद की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। युवक को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की दो टीमें जांच में जुटी हैं। पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर रही है और हमलावरों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हमला किस कारण हुआ और इसमें कौन-कौन शामिल थे, इसका पता घायल के बयान और जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।