{"_id":"6a9bbd314848ac588806dcec","slug":"video-the-namo-cricket-tournament-will-be-held-in-karnal-on-september-17-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में 17 सितंबर को होगा नमो क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में 17 सितंबर को होगा नमो क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए आगामी 17 सितंबर को नमो क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के संयोजक सोहन सिंह राणा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 3200 टीमें हिस्सा लेंगी और इनके लिए जॉन बनाए जाएंगे उन्होंने बताया कि जॉन की विजेता को अगले स्तर पर खेलने के लिए भेजा जाएगा आयोजन समिति का उद्देश्य इस प्रतियोगिता के माध्यम से क्षेत्र की उभरती हुई क्रिकेट प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच प्रदान करना है। इस आयोजन का मुख्य ध्येय खेल से स्वास्थ्य, नशे से दूरी का संदेश फैलाना है। आज की युवा पीढ़ी को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से बचाने और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए खेल को सबसे सशक्त माध्यम माना गया है।
आयोजन समिति के मुख्य संयोजक सोहन सिंह ने बताया कि हमारी प्राथमिकता युवाओं को एक स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली की ओर मोड़ना है। जब युवा मैदान पर पसीना बहाएंगे और खेल भावना से जुड़ेंगे, तो वे खुद-ब-खुद नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहेंगे। बिना किसी फीस के इस प्रतियोगिता का आयोजन इसलिए किया गया है ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी पीछे न छूटें।
इस प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के उदीयमान क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच मिलेगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और विजेता टीमों के लिए आकर्षक पुरस्कारों तथा ट्रॉफी की भी व्यवस्था की गई है।
इस प्रतियोगिता की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें हिस्सा लेने के लिए किसी भी टीम से कोई प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा। युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का यह अवसर पूरी तरह से नि:शुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।