फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The inspection campaign will continue till 15th in the station and trains.

Karnal News: स्टेशन और ट्रेनों में 15 तक चलेगा निरीक्षण अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
The inspection campaign will continue till 15th in the station and trains.
अंबाला। उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल ने यात्रियों को बेहतर खानपान और स्वच्छ वातावरण देने के उद्देश्य से एक व्यापक विशेष निरीक्षण अभियान की शुरुआत की है। 5 सितंबर से 15 सितंबर तक चलने वाले इस 10 दिवसीय अभियान के तहत मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर स्थित कैटरिंग यूनिटों, बेस किचन और ट्रेनों की पेंट्री कारों में सफाई व चूहों यानी कीट-मूसक नियंत्रण की गहन जांच की जाएगी। रेल यात्रियों से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह फैसला किया गया है। यात्रियों द्वारा कभी चूहों के काटने की तो कभी परिसर सहित प्लेटफार्म को क्षतिग्रस्त करने की शिकायतें की जा रही थीं।
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्यालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, सभी ट्रेनों की पेंट्री कार और मिनी पेंट्री में विशेष पेस्ट कंट्रोल अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान अधिकारियों द्वारा पेंट्री कारों में कीट नियंत्रण प्रमाण पत्र की वैधता और वास्तविक स्थिति की मौके पर ही जांच की जा रही है। मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक यशनजीत सिंह ने स्पष्ट किया है कि निरीक्षण के दौरान पाई जाने वाली किसी भी प्रकार की खामी या लापरवाही पर तत्काल सुधारात्मक व दंडात्मक कार्रवाई (चेतावनी, जुर्माना या लाइसेंस रद्द करना) अमल में लाई जाएगी। अभियान की दैनिक अनुपालन रिपोर्ट रोजाना मुख्यालय भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन


लापरवाही पर होगी कार्रवाई
निरीक्षण के दौरान वाणिज्य निरीक्षक, स्टेशन अधीक्षक और स्वास्थ्य निरीक्षक की टीमें लगातार स्टेशनों और खानपान स्टॉलों का जायजा ले रही हैं। जांच में मुख्य रूप से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, एक्सपायरी डेट, पर्सनल हाइजीन और कर्मचारियों का मेडिकल सर्टिफिकेट, रेट लिस्ट का प्रदर्शन, डिजिटल भुगतान की सुविधा और यात्रियों से अधिक दाम वसूलने पर नजर, प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल, शौचालय, ट्रैक और कचरा प्रबंधन की स्थिति का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed