{"_id":"6a9c80e3a642bb8ac00e982b","slug":"student-passes-will-now-be-valid-on-ac-e-buses-as-well-karnal-news-c-18-knl1018-985715-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अब एसी ई-बसों में भी मान्य होगा स्टूडेंट पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अब एसी ई-बसों में भी मान्य होगा स्टूडेंट पास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। हरियाणा रोडवेज बसों में स्टूडेंट पास पर सफर करने वाले विद्यार्थियों को अब एसी ई-बसों में भी निशुल्क यात्रा की सुविधा मिल गई है।
हरियाणा सिटी बस सर्विस लिमिटेड (एचसीबीएसएल) ने आदेश जारी कर इस सुविधा को पूरे राज्य की ई-बस सेवाओं में लागू कर दिया है। अभी तक यह सुविधा केवल सामान्य बसों तक सीमित थी।
सीईओ की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि 28 मई 2026 को मुख्यमंत्री की घोषणा और निदेशक मंडल की मंजूरी के बाद यह निर्णय लागू किया गया है। इसके तहत जिन विद्यार्थियों के पास वैध हरियाणा रोडवेज स्टूडेंट बस पास है, वे अब ई-बसों में भी बिना किराया दिए सफर कर सकेंगे। करनाल में फिलहाल 5 ई-बसें शहर में संचालित हैं। ब्यूरो