Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Municipal Corporation takes strict action against property tax defaulters in Karnal, many properties confiscated, two paid dues on the spot
{"_id":"686f85785190afd487015cce","slug":"video-municipal-corporation-takes-strict-action-against-property-tax-defaulters-in-karnal-many-properties-confiscated-two-paid-dues-on-the-spot-2025-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में संपत्ति कर बकायादारों पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई, कई संपत्तियां कुर्क, दो ने मौके पर भरी बकाया राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में संपत्ति कर बकायादारों पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई, कई संपत्तियां कुर्क, दो ने मौके पर भरी बकाया राशि
करनाल में नगर निगम ने संपत्ति कर बकायादारों के खिलाफ गुरुवार को एक बार फिर सख्ती दिखाई। जिन लोगों ने समय पर अपना संपत्ति कर जमा नहीं किया, उनकी संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई की गई। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि बकायादारों को एक हफ्ते पहले नोटिस भेजकर संपत्ति कर जमा करने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन कई लोगों ने इसकी अनदेखी की।
इसके बाद नगर निगम की टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में पहुंचकर बकायादारों की संपत्तियों को कुर्क किया।नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि इस कार्रवाई के तहत हरियाणा नगर निगम अधिनियम 1994 की धारा 130 के तहत संपत्तियों को अटैच किया गया है। उन्होंने कहा, "हमने बकायादारों को पहले ही नोटिस जारी किए थे, लेकिन कुछ लोगों ने समय पर टैक्स जमा नहीं किया। आज की कार्रवाई में कई संपत्तियों को कुर्क किया गया, और दो बकायादारों ने मौके पर ही बकाया राशि जमा करवाकर अपनी संपत्ति को सील होने से बचा लिया।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।