Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Karwa Chauth, imbued with the hues of faith, tradition, and love—women observe a waterless fast.
{"_id":"6ae35d690654c8834d058a6c","slug":"video-karwa-chauth-imbued-with-the-hues-of-faith-tradition-and-love-women-observe-a-waterless-fast-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"आस्था, परंपरा और प्रेम के रंगों में रंगा करवा चौथ, महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आस्था, परंपरा और प्रेम के रंगों में रंगा करवा चौथ, महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत
करनाल। जिलेभर में बुधवार को करवा चौथ का त्योहार श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। त्योहार को लेकर सुहागिन महिलाओं में सुबह से ही खास उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने सुबह सरगी ग्रहण करने के बाद अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखा। दिनभर महिलाओं ने व्रत के नियमों का पालन किया और शाम को सोलह शृंगार कर पूजा-अर्चना की तैयारियां कीं। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों और आभूषणों से सजकर त्योहार की खुशियां मनाई। करवा चौथ के अवसर पर महिलाओं ने दोपहर के समय एकत्रित होकर करवा चौथ की कथा सुनी और व्रत की धार्मिक महत्ता को याद किया। कथा सुनने के बाद महिलाओं ने बायना निकालकर बुजुर्गो को भेंट किया और उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद शाम को विधि-विधान से पूजा की गई। महिलाओं को पूरे दिन चंद्रमा के निकलने का इंतजार किया और रात को चंद्रमा के दर्शन होने पर महिलाओं ने अर्घ्य देकर पूजा की और पति के हाथों पानी पीकर अपना निर्जला व्रत खोला।
06 से 18
एबोवला में रंगारंग कार्यक्रम
करवा चौथ के अवसर पर एबोवला में भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से त्योहार की खुशियां साझा कीं। एंकर महक शर्मा ने म्यूजिकल चेयर, तंबोला सहित कई तरह के खेल खिलवाए। खेलों के दौरान महिलाओं में उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों ने एक-दूसरे के साथ हंसी-खुशी के पल बिताए और कार्यक्रम को यादगार बनाया। कार्यक्रम में महिलाओं के पारंपरिक परिधानों और सजने-संवरने के अंदाज ने भी आकर्षण बढ़ाया। विभिन्न गतिविधियों के बाद विजेताओं के नाम घोषित किए गए। इसमें प्रिया को बेस्ट ड्रेस और निधि को करवा क्वीन के खिताब से नवाजा गया। विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने करवा चौथ के पारंपरिक महत्व के साथ आपसी मेल-मिलाप और मनोरंजन के पलों का आनंद लिया।
सुहागिनों ने पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना की, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत
एबोवला रेस्टोरेंट में सजा करवा चौथ का रंगारंग कार्यक्रम, म्यूजिकल चेयर और तंबोला में महिलाओं ने लिया हिस्सा, प्रिया बनीं बेस्ट ड्रेस और निधि को मिला करवा क्वीन का खिताब
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।