{"_id":"6ae3b79175d616523a0c6f19","slug":"the-500-meter-rule-remains-unheeded-illegal-hoardings-are-on-every-pole-karnal-news-c-18-knl1018-1022732-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: टंगा रह गया 500 मीटर का नियम, हर खंभे पर अवैध होर्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: टंगा रह गया 500 मीटर का नियम, हर खंभे पर अवैध होर्डिंग
विज्ञापन
करनाल। शहर में विज्ञापन लगाने के लिए नियम हैं, अधिकृत साइट भी हैं और नगर निगम अवैध होर्डिंग हटाने के लिए अभियान चलाने का दावा भी करता है लेकिन सड़कों पर तस्वीर इसके उलट है। कुंजपुरा रोड, महात्मा गांधी चौक और बस स्टैंड रोड पर लगभग हर बिजली के खंभे पर होर्डिंग टंगे हैं। हालात ऐसे हैं कि महात्मा गांधी चौक पर सीसीटीवी कैमरे के खंभे को भी विज्ञापन लगाने के लिए इस्तेमाल कर लिया गया। ऐसे में 500 मीटर के नियम का पालन कराने की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
शहर के प्रमुख बाजारों में अमर उजाला की पड़ताल में जगह-जगह बिजली के खंभों पर विज्ञापन सामग्री लगी मिली। कुंजपुरा रोड पर कई खंभों पर होर्डिंग टंगे हैं। बस स्टैंड रोड पर भी यही स्थिति नजर आती है। महात्मा गांधी चौक जैसे व्यस्त स्थान पर सीसीटीवी के खंभे पर होर्डिंग टंगा होना निगरानी व्यवस्था के साथ-साथ नियमों की अनदेखी को भी उजागर करता है। ब्यूरो
निगम का दावा, हटाए दो हजार होर्डिंग
नगर निगम आयुक्त सलोनी शर्मा का कहना है कि अवैध होर्डिंग हटाने के लिए अभियान चलाया जाता है। अक्तूबर की शुरुआत में शहर के बाजारों से करीब दो हजार अवैध होर्डिंग हटाए गए थे। संबंधित लोगों को नोटिस भी दिए गए और चालान की कार्रवाई की जाती है। उन्होंने बताया कि नगर निगम की ओर से 40 अधिकृत साइट हैं, जिनमें यूनिपोल के लिए 10 साइट शामिल हैं।