{"_id":"6aada75b020ae554c2044b70","slug":"karnal-team-wins-under-17-4x100m-relay-race-karnal-news-c-338-1-kn11017-133441-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अंडर-17 4x100 मीटर रिले रेस में करनाल की टीम प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अंडर-17 4x100 मीटर रिले रेस में करनाल की टीम प्रथम
विज्ञापन
राज्य स्तरीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 1500 मीटर दाैड़ में हिस्सा लेते खिलाड़ी।
करनाल। प्रदेश स्तरीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर-17 और 19 आयु वर्ग हैमर थ्रो, 4x100 मीटर रिले रेस, 4x400 मीटर रिले रेस और क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन कर्ण स्टेडियम में किया गया। अंडर-17 की 4x100 मीटर रिले रेस करनाल की टीम प्रथम रही। सोनीपत की टीम ने दूसरा और फतेहाबाद की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा ने बताया कि अंडर-17 में ओवरऑल चैंपियन सोनीपत की टीम रही। अंडर-19 में जींद की टीम ने ओवरऑल चैंपियन की ट्रॉफी पर कब्जा किया। उन्होंने कहा कि हर युवा को किसी न किसी खेल में भाग लेना चाहिए। यदि उनको नशा करना है, तो वह खेल का करें और स्टेडियम में जितना हो सके उतना समय बिताए।
उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले और पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन सीधे राष्ट्रीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रतियोगिता के तुरंत बाद एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। एईओ सुलेंद्र, डीपीसी धर्मपाल, एईईओ संदीप खत्री, डीपीई यशपाल चोपड़ा, मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के परिणामअंडर-17
हैमर थ्रो में भिवानी के वरुण प्रथम, भिवानी के दिवेश द्वितीय और झज्जर के कुणाल तृतीय रहे
4x400 मीटर रिले रेस में सोनीपत की टीम प्रथम, हिसार की टीम द्वितीय और भिवानी की टीम तृतीय रहे
अंडर 19
क्रॉस कंट्री में सोनीपत के वंश प्रथम, झज्जर के यश द्वितीय और हिसार के विनय तृतीय
हैमर थ्रो में फतेहाबाद के भावी प्रथम, भिवानी के आयुष द्वितीय और सोनीपत के योगेश तृतीय रहे
4x100 मीटर रिले रेस में जींद की टीम प्रथम, फरीदाबाद की टीम द्वितीय और भिवानी की टीम तृतीय रही
4x400 मीटर रिले रेस में फरीदाबाद की टीम प्रथम, जींद की टीम द्वितीय और गुरुग्राम की टीम तृतीय रही