{"_id":"6aada7948bf91b2efc088613","slug":"yuvraj-secured-the-first-position-in-the-state-level-under-17-modern-pentathlon-karnal-news-c-18-knl1018-994345-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: प्रदेश स्तरीय मॉडर्न पेंटाथलॉन अंडर-17 में युवराज रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: प्रदेश स्तरीय मॉडर्न पेंटाथलॉन अंडर-17 में युवराज रहे प्रथम
विज्ञापन
राज्य स्तरीय मॉडर्न पेंटाथलॉन प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी खेल विभाग
करनाल।
शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय मॉडर्न पेंटाथलॉन प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। निशान पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता के अंडर-17 आयु वर्ग में करनाल के युवराज प्रथम, पलवल के सुमित द्वितीय और सिरसा के सामय तीसरे स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 60 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कोच वसंत ने बताया कि मॉडर्न पेंटाथलॉन एक बहु-विषयक खेल है। इसमें खिलाड़ियों को विभिन्न प्रकार की पांच चुनौतियों से गुजरना पड़ता है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान एथलीटों ने तैराकी और 400 मीटर दौड़ में अपना दम दिखाया। 400 मीटर दौड़ के लिए खिलाड़ियों को मैदान के चार चक्कर लगाने थे। तैराकी के समय स्विमिंग पूल के आठ चक्कर लगाने थे। हर एक आयु वर्ग के लिए अलग से समय सीमा तय की गई थी।
प्रतियोगिता के परिणाम
अंडर-17 लड़कियों में अंबाला की आरोही प्रथम, हिसार की दीक्षा द्वितीय और पलवल की छवि तृतीय
अंडर-19 लड़कों में सिरसा के हरमीत सिंह प्रथम, सिरसा के युवपजोत द्वितीय और झज्जर के गौरव तृतीय
अंडर-19 लड़कियों में झज्जर की मन्नत प्रथम, सिरसा की कनिष्क द्वितीय और सिरसा की खुशी मिल तृतीय