फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   PG: 33% of seats vacant in government colleges

पीजी : सरकारी कॉलेजों में 33 फीसदी सीटें खाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
PG: 33% of seats vacant in government colleges
एआई निर्मित ग्राफ
करनाल।
विज्ञापन


जिले के चार सरकारी कॉलेजों में पीजी दाखिले की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद भी बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं। कुल 875 सीटों में 584 पर दाखिले हुए हैं। करीब 33 फीसदी सीटों पर दाखिला नहीं हो सका है।

पाठ्यक्रमवार स्थिति में सबसे कम रुझान पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय के एमए मास कम्यूनिकेशन और एमए अर्थशास्त्र में रहा। एमकाॅम के कई पाठ्यक्रमों में भी बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं। एमए साइक्लाॅजी में विद्यार्थियों का सबसे अधिक रुझान रहा, इसमें सभी सीटें भरी गई हैं।
विज्ञापन


पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में पीजी की कुल 450 सीटों में 292 पर दाखिले हुए और 158 सीटें खाली रह गईं। यहां सबसे कम दाखिले एमए मास कम्यूनिकेशन में हुए जिसमें केवल 40 सीटों में केवल छह दाखिले हो सके, जबकि 34 सीटें खाली हैं। एमए अर्थशास्त्र की 60 में से 21 सीटों पर दाखिला हुआ और 39 रिक्त हैं। एमकाॅम में 60 में से 34 दाखिले हुए और 26 सीटें खाली रह गईं। एमए अंग्रेजी में 33 और एमएससी गणित में 22 दाखिले हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन




जीसी असंध के एडमिशन नोडल अधिकारी रोहताश ने बताया कि अंतिम तिथि तक पोर्टल पर कुछ विद्यार्थियों के आवेदन आए हुए थे लेकिन समय सीमा समाप्त होने के कारण उनके दाखिले नहीं हो पाए। यदि विभाग की ओर से पोर्टल दोबारा खोला जाता है तो इन विद्यार्थियों के दाखिले हो सकते हैं। कॉलेज प्रबंधन की ओर से उच्च विभाग को मेल के माध्यम से पोर्टल दोबारा शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल नई तिथि की कोई सूचना जारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed