फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karwa Chauth: Your reflection will be seen in the gift.

करवाचौथ : उपहार में दिखेगा आपका अक्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth: Your reflection will be seen in the gift.
करनाल। करवाचौथ का त्योहार अभी कुछ समय दूर है लेकिन तैयारियां शुरू हो गई हैं। घर से अपना स्टार्टअप संचालित करने वाली युवतियों ने भी तैयारी शुरू कर दी है। सजावटी थालियां, कस्टमाइज्ड पूजा थाली और पति-पत्नी के नाम वाले फ्रेम तैयार किए जा रहे हैं। आप जो बताएंगे उस तरह से उपहार को कस्टमाइज कर दिया जाएगा। हर उपहार में आपका अक्स दिखेगा। मुख्य रूप से सोशल मीडिया इंस्टाग्राम और यूट्यूब आदि से ऑर्डर लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राहक अपनी पसंद के रंग, डिजाइन, नाम और फोटो के अनुसार सामान तैयार करवा सकते हैं। स्टार्टअप संचालिका अनु ने बताया कि वह तीन साल से घर से स्टार्टअप चला रही हैं। शुरुआत में उन्होंने छोटे स्तर पर कस्टमाइज्ड सामान बनाना शुरू किया था। धीरे-धीरे सोशल मीडिया के माध्यम से उनके ग्राहकों की संख्या में वृद्धि हुई।
विज्ञापन

अनु अब करवा चौथ के लिए विशेष कलेक्शन तैयार कर रही हैं। उन्होंने त्योहार से पहले ही थालियों और कस्टमाइज्ड फ्रेम के डिजाइन बनाने शुरू कर दिए हैं।

स्टार्टअप संचालिका नेहा ने बताया कि उन्होंने घर से ही कस्टमाइज्ड गिफ्ट और डेकोरेशन का काम शुरू किया। शुरुआत में उन्होंने परिचितों के लिए सामान तैयार किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर उत्पादों की तस्वीरें डालकर ऑर्डर लेने लगीं। नेहा के अनुसार, ग्राहक अब बाजार में मिलने वाले सामान्य सामान के बजाय अपनी पसंद के अनुसार तैयार करवाए गए सामान को अधिक पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



त्योहारों के लिए विशेष कलेक्शन
युवतियां करवाचौथ के लिए सजावटी पूजा थाली, करवा सेट और गिफ्ट पैक भी बना रही हैं। पति-पत्नी के नाम वाले फोटो फ्रेम और छोटे डेकोरेशन आइटम भी तैयार किए जा रहे हैं। अभी से कुछ ऑर्डर मिल चुके हैं और नए डिजाइन भी लगातार बनाए जा रहे हैं। यह व्यक्तिगत स्पर्श ग्राहकों को आकर्षित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed