फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The Lamp of Blessings... Karnatal Illuminated with Radiance

Karnal News: आशीर्वाद का दीया... रोशनी से जगमग हुआ कर्णताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
The Lamp of Blessings... Karnatal Illuminated with Radiance
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर कर्ण ताल पर शाम ​के समय दीप दान करते शहरवासी।
करनाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुरू किए गए सेवा संकल्प अभियान में वीरवार को कर्णताल पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। विधायक जगमोहन आनंद, महापौर रेणु बाला गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। करीब 15 हजार दीपक जलाए गए। पूरे जिले में करीब सात लाख दीपकों से रोशनी होने का दावा किया गया है।
विज्ञापन

आयोजन में विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जनसेवा और अंत्योदय की भावना के साथ कार्य करने की मिसाल कायम की है। गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधान सेवक के रूप में उन्होंने देश की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।
विज्ञापन

महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपना जीवन देश और समाज की सेवा के लिए समर्पित किया है। उनके जन्मदिन पर कर्णताल जैसे ऐतिहासिक स्थल पर आशीर्वाद का दीया जलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर बोले कि अभियान के तहत जिले में करीब 7 लाख दीपक जलाए गए। कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. राहुल रईया, एसीयूटी सोहम शैलेंद्र मौजूद रहे। ब्यूरो

सार्वजनिक स्थलों पर रोशनी
मूनक। सार्वजनिक स्थानों पर दीप जलाए गए। आंबेडकर भवन, सभी धर्मशाला, शिव मंदिर, गौशाला, लाइब्रेरी, गोगा मेडी, खंड कार्यालय में आयोजन हुए। सरपंच ओमप्रकाश, संजीव राणा, पंचायत सदस्य शक्ति, जय किशन, शैलेंद्र, जोगराज, मुकेश कुमार मौजूद रहे।
तरावड़ी में 1100 दीपक जलाए
तरावड़ी। शहर में नगर खेड़ा परिसर में 1100 दीप जलाए गए। विधायक भगवान दास कबीरपंथी, नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र बंसल, नगर पालिका सचिव अजीत कुमार आदि ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुखद जीवन की कामना की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरावड़ी में डॉ. कैलाश गर्ग ने दीपक जलाए। पार्षद ओमप्रकाश मल्होत्रा, जगजीत सिंह, नरेंद्र नरेश गाबा, कमल जांगड़ा मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर कर्ण ताल पर शाम के समय दीप दान करते शहरवासी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed