Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Karnal: Daughter of Shamgarh returns after winning bronze at the Asian Games; welcomed with the beat of drums.
{"_id":"6ab7f0c2b748aabe37086941","slug":"video-karnal-daughter-of-shamgarh-returns-after-winning-bronze-at-the-asian-games-welcomed-with-the-beat-of-drums-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल: तरावड़ी एशियन गेम्स में कांस्य जीतकर लौटी शामगढ़ की बेटी, ढोल-नगाड़ों से स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: तरावड़ी एशियन गेम्स में कांस्य जीतकर लौटी शामगढ़ की बेटी, ढोल-नगाड़ों से स्वागत
तरावड़ी। जापान में आयोजित एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाने वाली तरावड़ी के गांव शामगढ़ की बेटी राइजा ढिल्लों के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। नेशनल हाईवे पर ग्रामीणों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। जैसे ही राइजा ढिल्लों वहां पहुंचीं, ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर और ढोल-नगाड़ों की थाप पर उनका जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने बेटी को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राइजा ढिल्लों की उपलब्धि पर गांव शामगढ़ सहित आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि राइजा ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और प्रदेश के साथ-साथ अपने गांव का नाम भी रोशन किया है।
उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को खेलों में आगे बढऩे की प्रेरणा मिलेगी। स्वागत समारोह के दौरान ग्रामीणों ने राइजा पर पुष्पवर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाया और उन्हें भविष्य में भी इसी तरह सफलता हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नीलोखेड़ी विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने भी राइजा ढिल्लों को एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी और उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राइजा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार उपलब्धि हासिल कर क्षेत्रवासियों को गौरवान्वित किया है। उन्होंने राइजा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियां अन्य युवाओं को भी खेलों के प्रति प्रेरित करती हैं। स्वागत के दौरान ग्रामीणों ने एकजुट होकर राइजा का उत्साहवर्धन किया और कहा कि गांव की बेटी की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।